Box Office Report: जाट को पछाड़ 100 करोड़ के पार हुई 'गुड बैड अग्ली', 3 दिन में बनी 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Apr 2025 5:05 PM

विज्ञापन

Jaat vs Good Bad Ugly box office collection day 16

Good Bad Ugly Worldwide Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 10 अप्रैल को एक साथ दो फिल्मों ने एंट्री ली. पहली सनी देओल की बॉलीवुड मूवी 'जाट' और दूसरी अजित कुमार की साउथ फिल्म 'गुड बैड अगली'. एक तरफ जहां जाट की हालत टाइट हो गई है. तो वहीं, 'गुड बैड अग्ली' रिकार्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. आइए जानते हैं इनके वर्ल्डवाइड कलेक्शन.

विज्ञापन

Good Bad Ugly Worldwide Collection Day 3: टिकट काउंटर पर दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. पहली अजित कुमार स्टारर फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ और दूसरी सनी देओल की एक्शन ड्रामा ‘जाट’. दोनों ही फिल्मों का हाइप दर्शकों के बीच तेज है. हालांकि, कलेक्शन के मामले में साउथ फिल्म ‘गुड बैड अगली’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. तो वहीं, जाट का हाल बेहाल हो गया है. ऐसे में आइए इनके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन डे 3 के बारे में जानते हैं.

गुड बैड अग्ली वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3

‘गुड बैड अग्ली’ के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजित कुमार की फिल्म ने दुनिया भर में 51.40 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ और फिल्म ने 77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

अब तीसरे दिन यह फिल्म 35 करोड़ रुपए की कमाई कर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. कुल मिलाकर फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 112 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, जाट वर्ल्ड वाइड तीसरे दिन सिर्फ 35 करोड़ ही कमा पाई है.

अपनी फिल्म को मात देने के करीब

100 करोड़ कल्ब में शामिल होने के साथ यह फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन- पार्ट 2’ को पछाड़ कर 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. मालूम हो कि विक्रम स्टारर फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन- पार्ट 2’ ने दुनिया भर में 65.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसे मात देने के बाद अब अजित कुमार अपनी ही फिल्म ‘विदामुयार्ची’ को पछाड़ने के करीब हैं.

2025 में आई ‘विदामुयार्ची’ ने वर्ल्डवाइड 136.41 करोड़ रुपए की कमाई की थी और 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म बन गई है. अब भी पहले नंबर पर ‘ड्रैगन’ बनी हुई है, जिसने दुनिया भर में 154 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

यह पढ़े: Jaat Box Office Collection: वीकेंड पर सिकंदर से भी डिजास्टर निकली सनी देओल की ‘जाट’? एक्सपर्ट बोले- बी ग्रेड टाइप…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola