Hema Malini ने जब धर्मेंद्र से अलग रहने पर तोड़ी थी चुप्पी, कहा- सब कुछ गलत हो गया

Updated:
विज्ञापन
Hema Malini on living away from dharmendra, Hema Malini on dharmendra

धर्मेंद्र से दूर रहने पर हेमा मालिनी

Hema Malini: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने बीते दिनों खुलासा किया कि उनके पिता धर्मेंद्र फिलहाल उनकी मां और अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर संग खंडाला स्थित फार्महाउस में रहते हैं. इस खबर से सोशल मीडिया पर हलचल सी मच गई. अब हेमा मालिनी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अलग रहने वाली बात पर रिएक्ट किया था.

विज्ञापन

Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने जब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का हाथ थामा था, तो वह पहले से ही शादीशुदा थे. उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और जिनसे उन्हें चार बच्चे हैं, सनी, बॉबी, अजीता और विजयता है. हेमा ने कभी भी धर्मेंद्र को उनके पहले परिवार से दूर करने की कोशिश नहीं की. उन्होंने हमेशा दोनों परिवारों के बीच सम्मान बनाए रखा. अब सालों बाद, बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उनके पिता अब अपनी पहली पत्नी प्रकाश के साथ खंडाला स्थित फार्महाउस में रहते हैं. पति से अलग रहने के उनके बयान पर हेमा मालिनी ने एक बार चुप्पी तोड़ी थी.

पति धर्मेंद्र से दूर रहने पर हेमा मालिनी ने किया था रिएक्ट?

हेमा मालिनी ने साल 2023 में लेहरन रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र संग रहने की शर्तों पर बात की थी. उन्होंने कहा कि हर महिला चाहती है कि उसका एक पति और बच्चे हों और वह एक नॉर्मल लाइफ जीए. उन्होंने आगे कहा था, “कोई भी ऐसा नहीं बनना चाहता. जो होता है, उसे अपने आप स्वीकार करना पड़ता है. वरना, कोई भी अपनी जिंदगी ऐसे जीना चाहता है. हर महिला चाहती है कि उसका एक पति हो, बच्चे हों, एक नॉर्मल परिवार की तरह… लेकिन कहीं न कहीं, यह सब कुछ गलत हो गया… मुझे इस बारे में बुरा नहीं लग रहा है, न ही मैं इससे नाराज हूं. मैं खुद से खुश हूं, क्योंकि मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उनकी बहुत अच्छी परवरिश की है.”

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी संग रह रहे हैं

बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके पिता धर्मेंद्र उनकी मां संग रह रहे हैं. एक्टर ने कहा, “मेरी मां भी वहीं हैं. वे दोनों इस समय खंडाला स्थित अपने फार्महाउस में हैं. पापा और मम्मी साथ हैं. उन्हें फार्महाउस में रहना बहुत पसंद है. अब वे बूढ़े भी हो गए हैं और फार्महाउस में रहना उनके लिए सुकून भरा है. मौसम सुहावना है, खाना लाजवाब है. पापा ने वहां मानो स्वर्ग बना दिया है.”

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करते वक्त कुछ इस हाल में थे ऋषभ शेट्टी, BTS फोटोज देख आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola