War 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड ऋतिक रोशन की वॉर 2 हुई ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? कलेक्शन ने उड़ाए सबके होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Aug 2025 7:16 AM

विज्ञापन

War 2 Worldwide Collection

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी की फिल्म कुली का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए भारत में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. अब दुनियाभर में मूवी ने कितना कलेक्शन किया, यहां जानिए.

विज्ञापन

War 2 Worldwide Collection: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने कुली से क्लैश के बाद भी अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बना कर रखी. फिल्म ने चार दिन में भारत में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. अयान मुखर्जी की फिल्म में कियार आडवाणी धांसू एक्शन सीन करते दिखी. ऋतिक की फिल्म का डंका विदेश में भी बज रहा है. चलिए आपको वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हैं.

विदेश में वॉर 2 ने की इतनी कमाई

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत और नागार्जुन की कुली से सीधी चुनौती मिल रही है. रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी अब भी बनी हुई है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 5वें दिन वॉर 2 ने अबतक 175.59 करोड़ रुपये कमा लिए. वर्ल्डवाइड मूवी ने 268.25 करोड़ रुपये की कर ली है.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी वॉर 2?

सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब यह फिल्म घर बैठे दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होने वाली है. बिजनेस टुडे और इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, वॉर 2 अपनी थिएटर जर्नी के बाद अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है. इस रिपोर्ट के अनुसार मूवी नेटफ्लिक्स पर आएगी. माना जा रहा है कि थिएटर रन पूरा होने के बाद फिल्म प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. आमतौर पर बड़ी फिल्मों को ओटीटी पर आने में करीब आठ हफ्ते लगते हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ब्लॉकबस्टर अक्टूबर तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है. इसपर फिलहाल ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola