स्टेट ऑफ द यूनियन में बोले ट्रंप- अमेरिका का गोल्डन एज, जीरो हुई घुसपैठ

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

2026 के ऐतिहासिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ एड्रेस में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की नई तस्वीर पेश की. बाइडन सरकार पर महंगाई का ठीकरा फोड़ते हुए ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट और शेयर बाजार के 50 हजार पार होने का डेटा रखा. सुप्रीम कोर्ट से तकरार के बीच उन्होंने इसे देश का ‘गोल्डन एज’ करार दिया है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ में अपनी सरकार की जमकर तारीफ की. ट्रंप के अनुसार, उनके राष्ट्रपति बनने के पिछले 9 महीनों में एक भी ‘इलीगल एलियन’ (अवैध प्रवासी) अमेरिका में दाखिल नहीं हो पाया है. उन्होंने साफ कहा कि हम हमेशा उन लोगों का स्वागत करेंगे जो कानूनी तरीके से आते हैं और देश से प्यार करते हैं. ट्रंप ने दावा किया कि उनके आने से अमेरिका का सम्मान दुनिया में फिर से बढ़ा है.

विज्ञापन

ड्रग्स और क्राइम पर लगाम: पेश किए हैरान करने वाले आंकड़े

संबोधन के दौरान ट्रंप ने सुरक्षा और अपराध को लेकर बड़े डेटा शेयर किए. उनके अनुसार:

  • एक साल में घातक नशीली दवा ‘फेंटानिल’ की तस्करी में 56% की रिकॉर्ड कमी आई है.
  • पिछले साल मर्डर रेट में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
  • यह आंकड़ा पिछले 125 सालों में सबसे न्यूनतम स्तर पर है. ट्रंप ने कहा कि सिर्फ एक साल में हमने ऐसा बदलाव कर दिखाया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

बाइडन सरकार पर साधा निशाना

ट्रंप ने पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बाइडन प्रशासन ने देश को इतिहास की सबसे बुरी महंगाई दी थी. उनके दावों के मुताबिक:

  • पिछले 12 महीनों में उनकी सरकार ने कोर इन्फ्लेशन (महंगाई) को पिछले 5 साल के सबसे निचले स्तर पर ला दिया है.
  • साल 2025 के आखिरी तीन महीनों में यह गिरकर 1.7% पर आ गई.
  • पेट्रोल की कीमतें, जो पहले 6 प्रति डॉलर गैलन तक पहुंच गई थीं, अब ज्यादातर राज्यों में 2.30 डॉलर और कुछ जगहों पर 1.85 डॉलर तक गिर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम देश से लड़ने निकला दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर वॉरशिप, अब टॉयलेट के लिए आपस में ही लड़ रहे सैनिक

टैरिफ पॉलिसी और सुप्रीम कोर्ट से तकरार

अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी ‘टैरिफ पॉलिसी’ (व्यापार शुल्क) की वजह से ही अमेरिकी मार्केट ने रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने बताया कि इसी के दम पर डाऊ जोंस 50,000 और S&P 7,000 के पार पहुंचा है. हालांकि, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी कुछ टैरिफ नीतियों को रद्द करने पर नाराजगी जताई और इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण फैसला’ बताया. ट्रंप ने दावा किया कि 22 नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री उनकी इकोनॉमी को लेकर गलत साबित हुए.

अमेरिका के 250 साल: ‘स्ट्रॉन्ग और प्रॉस्परस’ का नारा

साल 2026 अमेरिका के लिए बहुत खास है क्योंकि देश अपनी आजादी की 250वीं सालगिरह (Semiquincentennial) मना रहा है. इस साल के संबोधन की थीम अमेरिका एट 250: स्ट्रॉन्ग और प्रॉस्परस एंड रिस्पेक्टेड रखी गई है. ट्रंप ने इसे अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ (गोल्डन एज) बताते हुए आने वाले समय में नए टैक्स कट और अधिक समृद्धि का वादा किया है. साथ ही, उन्होंने अमेरिकी हॉकी टीम के ओलंपिक गोल्ड जीतने का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग के 5वें साल में UN का बड़ा प्रस्ताव, भारत ने क्यों बनाई दूरी? जानें वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola