Nepal Flood: चीन की बारिश बनी नेपाल के लिए आफत, 45 मीटर लंबा मैत्री पुल भी डैमेज
नेपाल में बाढ़ के बाद का खौफनाक मंजर, फोटो ANI
Nepal Flood : चीन से सटे नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 133 भारतीय सहित 500 लोग लापता हैं. नेपाल में बाढ़ के पीछे चीन में हुई भारी बारिश को जिम्मेदार माना जा रहा है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने बताया, बुधवार रात 11 बजे तक 144 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे. जबकि 209 लोगों को बचाया गया.
Nepal Flood : NDRRMA ने एक्स पर नेपाल बाढ़ से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया, चीन के केरुंग क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ा और रसुवा के भोटेकोशी में बाढ़ आई. बुधवार को सुबह 8:40 बजे बाढ़ की प्रारंभिक सूचना मिली. उसके बाद तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया गया.
चीन से नेपाल को जोड़ने वाला मैत्री पुल डैमेज
NDRRMA ने बताया, बाढ़ के कारण चीन से नेपाल को जोड़ने वाला 45 मीटर लंबा मैत्री पुल और करीब 10 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है.
ये भी पढ़ें: ग्लेशियर झील के कारण नेपाल में तबाही! भारत के लिए क्यों है चिंता का संकेत
रसुवागढ़ी क्षेत्र में हिम-चट्टान खिसकने के कारण ल्हेंदे खोल में भारी बाढ़ आई
नेपाल सरकार की ओर से बताया गया, "नेपाल-चीन सीमा के रसुवागढ़ी क्षेत्र में हिम-चट्टान खिसकने के कारण ल्हेंदे खोल में भारी बाढ़ आई. तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी के रास्ते आई बाढ़ रसुवागढ़ी, टिमुरे और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए त्रिशूली नदी में पहुंची. इससे रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा और चितवन जिलों के नदी तटीय क्षेत्रों में गंभीर स्थिति पैदा हुई."
ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से बिहार और यूपी पर मंडराया खतरा, NDRF की टीम हाई अलर्ट पर
ये भी पढ़ें: हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल
35 पुल बाढ़ में बह गए, 45 डैमेज
NDRRMA ने बताया, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण 35 पुल बह गए, जबकि 45 पुल डैमेज हो गए.
209 लोगों को बचाया गया
भीषण बाढ़ से तबाह नेपाल में अब तक 209 लोगों को बचाया गया है. जिसमें नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से 88 और सिविल हेलीकॉप्टर से 28 लोगों को रेस्क्यू किया गया.
रसुवा: 43
नुवाकोट: 47
धादिङ: 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए