War 2 Final Box Office Collection: 'वॉर 2' की थमी कमाई, बनी 2025 और ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, सैयारा-छावा से हुई पीछे

वॉर 2 फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Final Box Office Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने भारत में 236.54 करोड़ और दुनियाभर में 364.34 करोड़ कमाए. इसी के साथ यह ऋतिक के करियर की और 2025 की तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आइए रिपोर्ट जानते हैं.
War 2 Final Box Office Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर पूरा कर लिया है, लेकिन यह उम्मीदों के मुताबिक हिट नहीं बन पाई. बावजूद इसके फिल्म ने बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है.
दरअसल, लगभग 325 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं से कुल 236.54 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से 177.58 करोड़ सिर्फ हिंदी पट्टी से आए. तेलुगु और तमिल वर्जन से बाकी का कलेक्शन हुआ. अब इन आंकड़ों के साथ यह 2025 की दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
वॉर 2 बनी 2025 की तीसरे सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म
वॉर 2 पहले हफ्ते में शानदार 209.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने के बावजूद फिल्म आगे चलकर रफ्तार पकड़ने में नाकाम रही और आखिरकार वाईआरएफ को करीब 80 करोड़ का नुकसान हुआ. विदेशों (ओवरसीज) में फिल्म ने लगभग 81.75 करोड़ रुपये जुटाए और इस तरह इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 364.34 करोड़ पर सिमट गई.
यह आंकड़ा इसे 2025 की दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनाता है. पहले स्थान पर छावा (827.06 करोड़) और दूसरे पर सैय्यारा (570.67 करोड़) हैं. हालांकि भारत में ‘वॉर 2’ चौथे स्थान पर रही और ‘महावतार नरसिम्हा’ (249.52 करोड़) से पीछे रह गई.
वीक वाइज कलेक्शन (सभी भाषाओं)
- पहला हफ्ता (8 दिन): 204.25 करोड़
- दूसरा हफ्ता: 27 करोड़
- तीसरा हफ्ता : 4.9 करोड़
- चौथा हफ्ता: 0. 39 करोड़
नेट कलेक्शन टोटल: 236.54 करोड़
ऋतिक रोशन की ग्लोबली तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
वॉर 2 (236.54 करोड़) इन आकड़ों के साथ, ग्लोबली ऋतिक रोशन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जिसमें पहले स्थान पर वॉर (466.82 करोड़) और दूसरे पर कृष 3 (374 करोड़) है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










