War 2 Box Office Collection Day 4: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर फ्लॉप या हिट? 4 दिन की कमाई में खुले पत्ते
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Aug 2025 3:24 PM
वॉर 2 का कलेक्शन, तसवीर- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Collection Day 4: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2’ ने चार दिन में 150 करोड़ क आंकड़ा पार कर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. ऐसे में जानें फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की है.
War 2 Box Office Collection Day 4: 14 अगस्त को रिलीज हुई अयान मुखर्जी निर्देशित ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर का सीधा मुकाबला रजनीकांत की ‘कुली’ से हुआ, जिसे 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है.
अब इसे रिलीज हुए 4 दिन पुरे हो गए हैं और इन चार दिनों में फिल्म ने कितना कमाई, आइए इसपर क नजर डालते हैं.
4 दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा पार
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने चौथे दिन यानी 17 अगस्त को करीब ₹8.98 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹151.58 करोड़ तक पहुंच गया है. स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, फिल्म जल्द ही ₹200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है.
War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 4-8.98 करोड़
War 2 Total Box Office Collection- 151.58 करोड़
वॉर 2 ने पुराने रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त
ऋतिक रोशन की इस बिग-बजट फिल्म ने महज चार दिनों में ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
- अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (₹113.62 करोड़)
- सलमान खान की ‘सिकंदर’ (₹110.36 करोड़)
इन दोनों फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘वॉर 2’ ने आसानी से पार कर लिया है अब फिल्म का अगला टारगेट है –
- ‘सितारे जमीन पर’ (आमिर खान – ₹166.18 करोड़)
- ‘रेड 2’ (अजय देवगन – ₹173.44 करोड़)
- ‘हाउसफुल 5’ (अक्षय कुमार – ₹183.38 करोड़)
यह भी पढ़े: Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच नागार्जुन ने रजनीकांत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वह अद्भुत…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










