Vicky Donor Re Release Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म का चला जादू, पहले दिन की कमाई चौंकाने वाली

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :19 Apr 2025 6:14 PM
विज्ञापन
Vicky Donor Re Release Collection Day

Vicky Donor Re Release Collection Day

Vicky Donor Re-Release Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की विक्की डोनर पिछले कुछ सालों में अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी के कारण दर्शकों की पसंदीदा बन गई. 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म से आयुष्मान और यामी ने एक्टिंग में डेब्यू किया था. अब मूवी 13 साल सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई है. इसकी टक्कर केसरी चैप्टर 2 के साथ हुई. आइये जानते हैं पहले दिन इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Vicky Donor Re Release Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में इन-दिनों री-रिलीज का नया दौर चला है. जिसनें पुरानी क्लासिक फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती है और फैंस बड़े ही मजे से इसको एंजॉय करते हैं. तुम्बाड से लेकर सनम तेरी कसम से बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की. अब 18 अप्रैल को यामी गौतम और आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विक्की डोनर थियेटर्स में रिलीज हुई. इसकी टक्कर अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा केसरी चैप्टर 2 के साथ हुई. आइये जानते हैं विक्की डोनर ने री- रिलीज के पहले दिन कितना कमाया.

विक्की डोनर ने री- रिलीज के पहले दिन कितना कमाया

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की रोमांटिक कॉमेडी विक्की डोनर पीवीआर आईनॉक्स में रिलीज हुआ. खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके उर्फ कमाल रशिद खान ने अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”डबल ढोल आयुष्मान खुराना की फिल्म #विक्की डोनर इस शुक्रवार को रिलीज हुई और इसने पूरे भारत में 1 लाख रुपये की कमाई की.” इसका मतलब है कि मूवी को देखने कम संख्या में ही सही, लेकिन दर्शक देखने पहुंचे थे.

विक्की डोनर के बारे में

शूजित सरकार की ओर से निर्देशित और जॉन अब्राहम की ओर से अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर में निर्मित विक्की डोनर में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही अन्नू कपूर और डॉली अहलूवालिया महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं. 4 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 13 साल पहले 68 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

विक्की डोनर की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी विक्रम उर्फ ​​विक्की अरोड़ा नाम के एक दिल्ली के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां डॉली का इकलौता बेटा है. अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए वह नौकरी की तलाश शुरू करता है, जहां उसकी मुलाकात डॉ. बलदेव चड्ढा से होती है, जो एक प्रजनन विशेषज्ञ हैं और एक क्लीनिक और स्पर्म बैंक चलाते हैं. विक्की फिर डोनर बन जाता है और खूब पैसे कमाता है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola