Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन

Jaat TV Premiere Date

Jaat Worldwide Box Office Collection: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. फिल्म भले ही सिंगल डिजिट में कमाई कर रही हो, लेकिन अपनी गति अपने हुए है. माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी एक्शन ड्रामा ने अब तक 65.9 करोड़ रुपये कमाए हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कितना कलेक्शन रहा.

विज्ञापन

Jaat Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 की रिलीज का भी इसपर कोई असर नहीं पड़ा. दर्शक सनी और रणदीप हुड्डा के एक्शन सीन्स को देखने थियेटर्स तक पहुंच रहे हैं. 10 अप्रैल को रिलीज हुई गोपीचंद मल्लिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी ने भारत में अब तक 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कितना कलेक्शन रहा.

जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की जाट ने अब तक वर्ल्डवाइड 88 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही मूवी 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. गदर और गदर 2 के बाद यह सनी देओल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

जाट की धीमी ओपनिंग पर डायरेक्टर ने कही ये बात

गोपीचंद मालिनेनी से पूछा गया कि जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों से थोड़ा कम हुआ. इसपर डायरेक्टर ने मिड-डे संग बात करते हुए कहा, “सेंसर क्लीयरेंस में देरी हुई. इसलिए, हमारी एडवांस बुकिंग विंडो रिलीज से एक दिन पहले ही खुली. अगर यह दो-तीन दिन पहले खुलती, तो हमें बड़ी ओपनिंग संख्या मिलती, लेकिन तब से, यह केवल बढ़ता ही गया है.”

जाट में ये कलाकार भी हैं मौजूद

जाट में रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म एक सीन को लेकर विवाद में भी फंस गई है, जिसमें कथित तौर पर ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. हालांकि मेकर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीन को डिलीट कर दिया.

यह भी पढ़ें- Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola