ePaper

Asha Bhosle Birthday : 88 साल की हुईं आशा ताई, तसवीरों में देखिए इस तरह मना रही जन्मदिन

Updated at : 08 Sep 2020 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Asha Bhosle Birthday : 88 साल की हुईं आशा ताई, तसवीरों में देखिए इस तरह मना रही जन्मदिन

Happy Birthday Asha Bhosle : महान गायिका आशा भोंसले (Asha Bhosle) आज 88 साल की हो गयी हैं. आशा भोंसले फिलहाल लोनावाला में अपने बेटे आनंद बहू अनुजा और उनके बच्चों जनाई और रंजाई के साथ हैं. आशा भोंसले बताती हैं कि बीती रात से उनका जन्मदिन सेलिब्रेशन शुरू हो गया था. आशा भोंसले ने बताया, उनके ग्रैंड चिल्ड्रेन्स ने उनकी पसंद का फ्रेश क्रीम ड्राई फ्रूट और फ्रूटस से बना केक मुम्बई से खासतौर पर लाया था. सिर्फ यही नहीं उन्होंने मेरा पसंदीदा चायनीज और जैपनीज फूड्स भी लाया था. परिवार के साथ अपने पसंदीदा खाने को खाते हुए बर्थ डे सेलिब्रेशन करने से अच्छी बात और क्या हो सकती है.

विज्ञापन

Happy Birthday Asha Bhosle : महान गायिका आशा भोंसले (Asha Bhosle) आज 88 साल की हो गयी हैं. आशा भोंसले फिलहाल लोनावाला में अपने बेटे आनंद बहू अनुजा और उनके बच्चों जनाई और रंजाई के साथ हैं. आशा भोंसले बताती हैं कि बीती रात से उनका जन्मदिन सेलिब्रेशन शुरू हो गया था.

आशा भोंसले ने बताया, उनके ग्रैंड चिल्ड्रेन्स ने उनकी पसंद का फ्रेश क्रीम ड्राई फ्रूट और फ्रूटस से बना केक मुम्बई से खासतौर पर लाया था. सिर्फ यही नहीं उन्होंने मेरा पसंदीदा चायनीज और जैपनीज फूड्स भी लाया था. परिवार के साथ अपने पसंदीदा खाने को खाते हुए बर्थ डे सेलिब्रेशन करने से अच्छी बात और क्या हो सकती है.

undefined
undefined

आशा भोंसले बताती हैं कि भले ही वे उम्र के 88 वे पड़ाव में पहुंच गयी हैं लेकिन वे अभी भी खुद को दिल से बच्चा ही समझती हैं. 10 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू किया था और वे आज भी गा रही हैं. फिलहाल लॉकडाउन में वह अपने लाइव कंसर्ट्स को बहुत मिस कर रही हैं. लॉकडाउन में उन्होंने अपने रियलिटी शो आशा की आशा में तीन हज़ार से भी ज़्यादा आवाज़ों को सुना था. वे 27 सिंतबर को विनर के नाम की घोषणा करने वाली हैं.

Also Read: क्या आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियाबाड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे पार्थ समथान? ऐसी है चर्चा

आशा भोंसले ने ये भी बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने वेज औऱ नॉन वेज की कई सारी रेसिपी नयी ईजाद की है. जिसे वह अपने सभी रेस्टुरेंट में ट्राय करना चाहेंगी. वे कहती हैं कि गाना गाने जितना ही सहज मेरे लिए कुकिंग हैं. लोगों को किचन में आने जाने में जितना समय लगता है तब तक मैं एक रेसिपी बना लेती हूं.

आशा भोंसले आगे बताती हैं कि लॉक डाउन ने लोगों को आर्थिक रूप से बहुत कमजोर कर दिया है. उनकी कोशिश है कि लोनावाला की औरतों के रोजगार के लिए वह कुछ कर सकें.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola