ePaper

Upcoming OTT Release: वीकेंड की बोरियत को टाटा बाय-बाय करने आ रही हैं, ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

Updated at : 10 Jun 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming OTT Release: वीकेंड की बोरियत को टाटा बाय-बाय करने आ रही हैं, ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

Upcoming OTT Release: इस हफ्ते वीकेंड पर ऐसी धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है जो आपको स्क्रीन के सामने से हटने नही देंगी. आइए जानते हैं इन सीरीज और फिल्मों के नाम.

विज्ञापन

Upcoming OTT Releases: अगर आप भी ओटीटी पर पुरानी वेब सीरीज और फिल्में देखकर हो गए हैं बोर तो आज हम आपके लिए एक जुगाड़ लाए हैं. इससे आप अपनी बोरियत को टाटा बाय-बाय कह पाएंगे. दरअसल, इस हफ्ते बैक टू बैक जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आप अपने वीकेंड पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ मजे में देख सकते हैं. तो आइए जानते हैं इनके नाम.

गांठ चैप्टर 1

गांठ चैप्टर 1 का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है. यह अपकमिंग सीरीज 11 जून 2024 को रिलीज होगी. इस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज में मानव विज और मोनिका पंवार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा सलोनी बत्रा, गोपाल दत्त, राजेश तैलंग, नावेद असलम, श्रवण बोरन्ना, सिद्धार्थ भारद्वाज, नेहा अय्यर भी सीरीज में नजर आएंगे. इस सीरीज की कहानी एक शॉर्ट टेम्पर्ड पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर में हो रही हत्याओं के पीछे की वजह की जांच में जुटा हुआ है. गांठ 11 जून, 2024 को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी.

Also Read पॉलिटिक्स पर बनी इन वेब सीरीज को देख घूम जाएगा दिमाग, टीवी स्क्रीन से उठने नहीं देगी दमदार कहानी

द बॉयज सीजन 4

द बॉयज सीजन 4 अमेजॉन प्राइम पर 13 जून 2024 को स्ट्रीम होगी. इसके चौथे सीज़न में कार्ल अर्बन, जैक क्वैड , एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, जेसी टी. अशर , लाज़ अलोंसो, चेस क्रॉफर्ड, टोमर कैपोन, करेन फुकुहारा समेत कई किरदार नज़र आएंगे.

महाराज

महाराज का निर्देशन मल्होत्रा पी. सिद्धार्थ ने किया है. यह अपकमिंग सीरीज 14 june 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. महाराज में आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं.

लव की अरेंज मैरिज

लव की अरेंज मैरिज का डायरेक्शन इशरत आर खान ने किया है. यह अपकमिंग फिल्म ZEE5 पर 14 जून 2024 को रिलीज होगी. इस फिल्म में अवनीत कौर और सनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं. सीरीज की कहानी लव और इशिका की है. लव इशिका से बहुत ज्यादा प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता लेकिन एक अजीब ट्विस्ट तब आता है जब लव के पापा को इशिका की मम्मी से प्यार हो जाता है. इस फिल्म की कहानी सुनकर मालूम पड़ता है कि यह फुल ऑन कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है.

प्रोटेक्टिंग पैराडाइज द स्टोरी ऑफ नीयू

यह अपकमिंग सीरीज 10 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इस सीरीज की कहानी समुद्री जीवन पर आधारित है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola