Udit Narayan: किस कंट्रोवर्सी पर उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर ने कही ऐसी बात, सुनकर नहीं होगा यकीन

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Udit Narayan reacts on kiss controversy

उदित नारायण ने फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी. वीडियो में उन्होंने अपने किसिंग कंट्रोवर्सी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनको किस वाला वीडियो दो साल पुराना है.

विज्ञापन

सिंगर उदित नारायण अपनी सुरीली आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे थे. इस दौरान उन्होंने एक महिला को गले लगाया और उसके बाद उन्हें किस कर लिया. उनका वीडियो वायरल होने पर उसपर काफी विवाद मचा था. कुछ लोगों ने इसे मजाकिया लहजे में लिया, जबकि कुछ ने इसे अनुचित बताया. इस घटना ने पर अब सिंगर ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया.

उदित नारायण ने खुद को उड़ाया मजाक

उदित नारायण फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जिसमें वह फिल्म के टाइटल को लेकर बात करते दिखे. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा कि ‘टाइटल तो बदल देना चाहिए आपको. पप्पी तो ठीक है…टाइटल तो बहुत खूबसूरत है आपकी फिल्म का, ‘पिंटू की पप्पी.’ लेकिन… ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं है? ये भी एक इत्तेफाक है कि इसे भी अभी ही रिलीज होनी था.” साथ ही सिंगर ने बताया कि वह वीडियो दो साल पुराने का है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

क्या थी कंट्रोवर्सी?

दरअसल, कुछ समय पहले उदित नारायण का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह परफॉर्म कर रहे थे, तब एक फीमेल फैन स्टेज के पास आई जो उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी. सिंगर भी फ्रेम में आने के लिए झुके और तभी फैन ने उनके गाल पर किस करने के लिए अपना चेहरा आगे बढ़ाया. उसके बाद उदित ने उन्हें जबरदस्ती लिप पर किस कर लिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसपर हंगामा मचने लगा. इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया देने लगे. इस घटना का सिंगर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, “फैंस इतने दीवाने होते हैं. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं. कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके ज़रिए अपना प्यार दिखाते हैं. उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं, और हमारे पास बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं. लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है. ये सब दीवानगी होती है. इसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola