ePaper

Tu Meri Main Tera Mai Tera Tu Meri Day 6: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, पहले ही हफ्ते में कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Updated at : 30 Dec 2025 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 6

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 6: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ हल्की- फुल्की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्यार, रिश्ते और इमोशन को नये अंदाज में दिखाया गया है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर साथ में नजर आई है. आइए आपको डे 6 का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 6: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे कि फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. मूवी की कमाई हर दिन घटती ही जा रही है. हालांकि वीकेंड में कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन फिर भी नेट कलेक्शन को 30 करोड़ के पार नहीं हुआ है. आइए छठे दिन की कमाई बताते हैं.

छठे दिन का कलेक्शन

वीकेंड खत्म होते ही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रफ्तार धीमी हो गई. चौथे दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का करोबार किया है, लेकिन पांचवें दिन सोमवार का कलेक्शन गिरकर 1.75 करोड़ रुपये रह गया है. Sacnilk अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डे 6 में 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है. इसके साथ अब मूवी की कुल कमाई 25.26 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि शाम तक इन आकड़ों में और बदलाव होंगे.

जानिए फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 1 – 7.75 cr
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 2 – 5.25 cr
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 3 – 5.5 cr
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 4 – 5 cr
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 5 – 1.75 cr
  • Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 6 – 0.03 cr

फिल्म की कहानी

फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म है. इससे पहले दोनों साल 2019 में आई फिल्म पति पत्नी और वो में साथ में नजर आ चुके हैं. फिल्म में कार्तिक जो (रे मेहरा) और अनन्या (रूमी) के किरदार में नजर आईं हैं. साथ ही में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता मां और पापा के किरदार में दिखे. दोनों कपल की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर होती है जहां से इनकी नोक- झोंक शुरू हो जाती है और बाद में इनका यह तकरार प्यार में बदल जाता है.

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: हिट या फुस्स? चौथे दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा, जानें टोटल कमाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola