ePaper

Siya Kakkar Suicide : क्या धमकियों से परेशान होकर सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या?, पुलिस को घर से मिले ये सामान

Updated at : 26 Jun 2020 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Siya Kakkar Suicide : क्या धमकियों से परेशान होकर सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या?, पुलिस को घर से मिले ये सामान

TikTok star siya kakkar suicide : दिल्ली की रहने वाली 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. सिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये हर कोई जानना चाहता है. इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सिया को रोजाना सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर करने को लेकर उन्हें धमकी मिल रही थी.

अमर उजाला ने परिवार के सूत्रों के हवाले से लिखा कि, सिया कक्कड़ को बीते काफी वक्त से टिक टॉक पर वीडियोज बनाने के लिए धमकियां मिल रही थी. जिसकी वजह से वह कभी- कभी परेशान भी हो जाती थीं. हालांकि यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि सिया कक्कड़ के मौत की वजह यही है. पुलिस उनकी मौत को लेकर हर स्तर पर छानबीन कर रही है.

मैनेजर ने कही ये बात

सिया की मौत की खबर की पुष्टि करते हुए उनके मैनेजर अर्जुन सरीन ने इंडिया टुडे से कहा, “यह कुछ व्यक्तिगत कारण की वजह से हो सकता है. अपने काम में वह अच्छा कर रही थी. कल रात को मेरे और उनके बीच एक नए प्रोजेक्‍ट को लेकर बात हुई थी और वह नॉर्मल लग रही थी.

Also Read: Siya Kakkar Suicide : ये बनना चाहती थी टिकटॉक स्टार सिया ककक्ड़, अब अधूरी रह गई ख्वाहिश

पुलिस कर रही जांच

पुलिस और क्राइम टीम ने सिया के कमरे की जांच की है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या बता रही है. पुलिस ने सिया के कमरे से उसका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

टिकटॉक की बदौलत बड़ी स्टार बन गई थी सिया

इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी वीडियोज फैंस खूब पसन्द करते थे. इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी. दिन-ब-दिन सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही थी.

Also Read: TikTok स्‍टार सिया कक्‍कड़ ने की खुदकुशी, ये था लास्ट वीडियो

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola