Thug Life Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ठग लाइफ की तगड़ी कमाई तय? जानें लोगों का मूवी पर फर्स्ट रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन
Thug Life Lifetime Collection

Thug Life Lifetime Collection

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा में कमल के साथ तृषा कृष्णन, सिलंबरासन और जोजू जॉर्ज जैसे सितारे हैं. फिल्म को लेकर एक्स पर जनता क्या कह रही, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में आ चुकी है. मूवी में एक्टर रंगाराया शक्तिवेल नायककर की भूमिका में नजर आए है. मणिरत्नम की ओर से निर्देशित फिल्म में सिलंबरासन टी.आर., जोजू जॉर्ज, तृषा कृष्णन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी ने भी काम किया हैं. 38 साल बाद फिर कमल और मणिरत्नम एक साथ फिर से नजर आए हैं. ‘नायकन’ के बाद यह दोनों दिग्गज ‘ठग लाइफ’ में नजर आए. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यूज आने लगे हैं. इस बीच फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर चर्चा होने लगी है.

एक्स पर कमल हासन की फिल्म को लेकर क्या कह रही जनता?

एक्स पर फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं. एक मीडिया यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा कि नाकाम कोशिशें, स्क्रीनप्ले बहुत अधूरा और उलझा हुआ है. ‘नायकन’ जैसी फिल्म एक ही बार बन सकती है. ये तो कमल हासन और मणिरत्नम दोनों की बहुत ही कमजोर कोशिश लगी. तृषा का किरदार भी समझ से बाहर है, क्या ही रोल था उसका. एकदम बेकार. एक यूजर ने लिखा कि पहला हाफ बहुत ही जबरदस्त और दिलचस्प. मणिरत्नम की स्टाइल और विजुअल्स का कोई जवाब नहीं. अब बस उम्मीद है कि दूसरा हाफ और भी बेहतर हो. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहानी पूरी तरह से पहले से अंदाजा लगाई जा सकने वाली है और जो ट्रेलर में दिखाया था, फिल्म में भी वैसा ही होता है. कमल हासन और सिम्बु को अपनी एक्टिंग दिखाने के लिए अच्छे मौके मिले हैं और दोनों ने अच्छा काम किया है. मणिरत्नम ने इस बार तेज और चौंकाने वाले सीन्स की जगह सीधी-सादी कहानी को चुना है.फिल्म का पहला हाफ कमल और सिम्बु के बीच पावर की लड़ाई को दिखाता है. अब उम्मीद है कि दूसरे हाफ में कुछ अच्छे ट्विस्ट और मजेदार मोड़ देखने को मिलेंगे.

‘ठग लाइफ’ ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी?

फिल्म ‘ठग लाइफ’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 से होगी, जिसकी कास्ट काफी पावरफुल है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और मूवी कल यानी 6 जून को सिनेमाघरों में आ रही है. ओपनिंग डे पर ‘ठग लाइफ’ ने कोई कमाल नहीं दिखाया. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन मूवी ने सभी भाषाओं में महज 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक कमाई बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola