They Call Him OG Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, पहले ही हफ्ते में धुआंधार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Sep 2025 10:52 AM
दे कॉल हिम ओजी का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
They Call Him OG Box Office Collection Day 4: एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिनेमा हॉल्स में पवन कल्याण का क्रेज छाया हुआ है. चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
They Call Him OG Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने तगड़ी ओपनिंग ली और धुआधांर कमाई की. फिल्म की कास्ट में इमरान हाशमी, सौरव लोकेश, उपेंद्र लिमये, हरीश उथमन, राहुल रवींद्रन, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, तेज सप्रू, सुदेव नायर, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, सुभलेखा सुधाकर शामिल हैं. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए. चलिए आपको चौथे दिन की कमाई बताते हैं.
दे कॉल हिम ओजी का चौथे दिन का कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने भारत में 1.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन सभी भाषाओं में किया. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक अपडेट होंगे. फिल्म की कुल कमाई 123.46 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये नंबर्स और बढ़ेंगे. दूसरी तरफ जॉली एलएलबी 3, दे कॉल हिम ओजी से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक ये 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. इसके अलावा सिनेमाघरों में निशानची और अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी भी रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है. वहीं, सुजीत की ओर से निर्देशित फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है. आने वाले दिनों में ‘दे कॉल हिम ओजी’ की टक्कर इडली कड़ाई और कांतारा चैप्टर 1 से होगी.
डे वाइज ‘दे कॉल हिम ओजी’ का कलेक्शन
- They Call Him OG Box Office Collection Day 0 (स्पेशल प्रीमियर)- 21 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 1- 63.75 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 2- 18.75 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 3- 18.5 करोड़ रुपये
- They Call Him OG Box Office Collection Day 4- 1.46 करोड़ रुपये (Early Reports)
They Call Him OG Total Collection- 123.46 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










