The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 4 दिन में डिजास्टर बनी 'द भूतनी', कलेक्शन देख संजय दत्त भी चौंकेंगे

The Bhootnii Box Office Collection Day 29
The Bhootnii Box Office Collection Day 4: संजय दत्त स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'द भूतनी' ओपनिंग के साथ ही लाखों में सिमट चुकी है. फिल्म के लिए 5 करोड़ कमाना भी मुश्किल लग रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं सिद्धांत सचदेव की निर्देशित इस फिल्म ने 4 दिनों में कितना कमाया है.
The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 2025 की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’, सूर्या की ‘रेट्रो’ और नानी की ‘हिट 3’ संग सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, इसके बावजूद संजय दत्त का फेस कार्ड बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है और 0.65 करोड़ से ओपनिंग के साथ यह फिल्म डिजास्टर साबित होने के रास्ते पर निकल पड़ी है. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय के अलावा पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य किरदार में शामिल हैं. अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं, जिसके बाद आइए जानते हैं फिल्म की कमाई कितने तक पहुंची है.
द भूतनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
संजय दत्त की फिल्म ने Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 0.65 करोड़ कमाने वाली फिल्म के चौथे दिन के शुरूआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. द भूतनी ने डे 4 को महज 0.06 करोड़ कमाए हैं. इसके बाद इसकी कुल कमाई 2.19 करोड़ रुपए हो गई है. इसकी गति से एक बात साफ है कि फिल्म 1 हफ्ते में 5 करोड़ भी नहीं कमा सकेगी.
द भूतनी का डे वाइज कलेक्शन
The Bhootnii Box Office Collection Day 1: 0.65 करोड़ रुपए
The Bhootnii Box Office Collection Day 2: 0.62 करोड़ रुपए
The Bhootnii Box Office Collection Day 3: 0.86 करोड़ रुपए
The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 0.06 करोड़ रुपए
The Bhootnii Total Collection: 2.19 करोड़ रुपए
रेड 2 से क्लैश का पड़ा असर
अजय देवगन की ‘रेड 2’ और संजय दत्त की ‘द भूतनी’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं. फिल्म ने अबतक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि, द भूतनी को 5 करोड़ निकालने भी मुश्किल हो रही है. साथ ही यह फिल्म संजय दत्त के 20 साल के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










