Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, चार दिनों में कमा लिए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 May 2025 7:38 PM

विज्ञापन

Raid 2 OTT Verdict

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. इंटेंस थ्रिलर में सिंघम स्टार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं. मूवी ने 3 दिनों में 49 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं चौथे दिन इसने कितना कमाया.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी. इसमें सिंघम स्टार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका को फिर से दोहराते हैं. वह राजनेता दादा मनोहर भाई के घर पर छापा मारते हैं. 1 मई को रिलीज हुई रेड 2 ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं चौथे दिन इसने कितनी कमाई की.

रेड 2 ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रेड 2 ने चौथे दिन 15.81 करोड़ कमा लिए हैं. हालांकि आंकड़ों में अभी बदलाव आ सकते हैं, क्योंकि ये शुरुआती हैं. इसी के साथ यह 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. एक्शन ड्रामा का टोटल कलेक्शन 65.32 करोड़ है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 19.25 करोड़ कमाए थे.

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1- 19.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2- 12 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 3- 18 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 4- 15.81 करोड़

Raid 2 Total Collection- 65.32 करोड़

रेड 2 के बारे में

रेड 2 में अजय भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जो दादा मनोहर भाई की संपत्ति पर छापा मारते हैं. साल 2018 की यह फिल्म, जिसमें सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज भी थे, 1980 के दशक में आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई एक वास्तविक जीवन की छापेमारी से प्रेरित थी. रितेश फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.

विलेन की भूमिका निभाने पर क्या बोले रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने विलेन की भूमिका निभाने पर समाचार एजेंसी एएनआई संग बात करते हुए बताया, “ऐसा नहीं है कि मैंने कभी सोचा था कि मुझे विलेन की भूमिका निभानी है, यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करती है. बीच में कम से कम 10-12 फिल्में ऐसी थीं, जिनके लिए मैंने मना कर दिया, जिनमें खलनायक की भूमिका थी, क्योंकि मुझे वह कहानी पसंद नहीं आई. रेड 2 अच्छी थी और इसमें अजय देवगन भी थे.”

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola