Thamma: केआरके ने किया 'थामा' का अनोखा रिव्यू, बोले- बुरी फिल्म हमेशा फ्लॉप नहीं होती, दिए इतने स्टार्स
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Oct 2025 1:33 PM
केआरके ने किया 'थामा' का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma: मशहूर फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने ‘थामा’ का रिव्यू किया. आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म को दिए 3 स्टार. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की इस फिल्म ने पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई करते हुए दर्शकों को खूब हंसाया और डराया. अब मशहूर फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने भी फिल्म का रिव्यू दिया है, जो अपने आप में काफी अनोखा है. उन्होंने फिल्म को लेकर और क्या कुछ कहा और कितने स्टार्स दिए, आइए बताते हैं.
केआरके ने किया ‘थामा’ का अनोखा रिव्यू
First half of #Thamma is good and 2nd half is ordinary. Means I can’t call it a good film but it’s a super hit film. Because it will do Rs. 200-300cr lifetime business. You can watch it, if you want to watch it without using your brain. Because this story is a mother of all…
— KRK (@kamaalrkhan) October 21, 2025
केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “#थामा का पहला भाग अच्छा है, जबकि दूसरा भाग साधारण है. मैं इसे अच्छी फिल्म नहीं कहूंगा, लेकिन यह एक सुपरहिट फिल्म है. क्योंकि यह 200-300 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस करेगी. अगर आप इसे बिना दिमाग लगाए देखना चाहते हैं, तो देख सकते हैं. यह सभी काल्पनिक कहानियों की ‘मां’ है. मुझे इसका कॉन्सेप्ट पसंद आया, बस लेखन थोड़ा और मजबूत हो सकता था.”
उन्होंने आगे रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए लिखा, “@iamRashmika बॉलीवुड की सबसे भाग्यशाली एक्ट्रेस हैं. पूरी फिल्म उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है, और वही इसकी हीरो और हीरोइन दोनों हैं. यह फिल्म इस बात का सबूत है कि एक बुरी फिल्म हमेशा फ्लॉप नहीं होती और एक अच्छी फिल्म हमेशा हिट नहीं होती.”
केआरके ने अंत में फिल्म को 3 स्टार दिए.
‘थामा’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, थामा ने अपने ओपनिंग डे (मंगलवार) पर सभी भाषाओं में कुल ₹24 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. यह आंकड़ा कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के डे 1 कलेक्शन से भी ज्यादा है, जैसे अजय देवगन की रेड 2 (₹19.25 करोड़), आमिर खान की सितारे जमीन पर (₹10.7 करोड़) और सनी देओल की जाट (₹9.5 करोड़).
फिल्म के शानदार ओपनिंग फिगर्स यह साबित करते हैं कि थामा दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










