Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की 'थामा' ने वर्ल्डवाइड किया कमाल, धड़ल्ले से 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए तोड़े 2 लाइफटाइम रिकॉर्ड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Oct 2025 7:05 AM
थामा बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ ने दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. दो दिनों में वर्ल्डवाइड ₹55 करोड़ कमाते हुए धड़क 2 और रूही जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
Thamma Box Office Records: निर्देशक आदित्य सरपोतदार की वैम्पायर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. दिनेश विजान की निर्मित इस फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹25.11 करोड़ की शानदार कमाई की और यह आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई. वहीं, वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई ₹30.75 करोड़ की हुई.
अब दूसरे दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार बिजनेस करते हुए रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ और हॉरर कॉमेडी ‘रूही’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए अब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.
थामा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकार्ड्स
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में दूसरे दिन ₹42.60 करोड़ नेट कमाए, जबकि कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹55.10 करोड़ तक पहुंच गया. इस तरह ‘थामा’ ने सिर्फ दो दिनों में मैडॉक की एकमात्र असफल हॉरर कॉमेडी ‘रूही’ (₹31 करोड़) और धर्मा की हालिया रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क 2’ (₹40 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की सफलता पर आयुष्मान खुराना का बयान
थामा फिल्म की सफलता पर आयुष्मान खुराना ने कहा, “पहले दिन ‘थामा’ को जो प्यार मिला, उसने यह साबित कर दिया कि दिवाली पर सिर्फ सीक्वल या सुपरस्टार की फिल्में ही नहीं, बल्कि अच्छी कहानियां भी चलती हैं. दर्शक अब कंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ फिल्म देखने आ रहे हैं. हर एक्टर यही चाहता है कि उसकी फिल्म दिवाली जैसे बड़े मौके पर रिलीज हो और लोगों को पसंद आए. मुझे खुशी है कि मैं ‘थामा’ के साथ यह अनुभव कर रहा हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










