Sunny Deol New Film Ikka: गबरू-बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की झोली में एक और फिल्म, ‘इक्का’ का फर्स्ट मोशन पोस्टर आउट, फैंस हुए एक्साइटेड

सनी देओल की नई फिल्म इक्का, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Deol New Film Ikka: सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ की घोषणा करने के चार दिन बाद नई फिल्म ‘इक्का’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. डिटेल्स जानें.
Sunny Deol New Film Ikka: सनी देओल इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपनी अगली एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘गबरू’ की रिलीज डेट की घोषणा की थी. और अब, सिर्फ चार दिन बाद, उन्होंने एक और सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म ‘इक्का’ का पहला मोशन पोस्टर जारी किया है. ऐसे में आइए आपको इस फिल्म की डिटेल्स और मोशन पोस्टर की खासियत बताते हैं.
यहां देखें इक्का का फर्स्ट मोशन पोस्टर-
‘इक्का’ का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘इक्का’ का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह, सिर्फ इक्का.” उनके इस एक्शन अवतार को देखकर फैंस झूम उठे हैं. वहीं, गदर 2 एक्ट्रेस एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, “हैंडसम!”
हालांकि फिल्म की कहानी या बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट इसी पोस्टर से आसमान छू रही है.
‘गबरू’ की रिलीज डेट भी कंफर्म
सनी देओल ने हाल ही में अपने जन्मदिन (19 अक्टूबर) के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘गबरू’ का मोशन पोस्टर शेयर किया था और इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शक्ति वह नहीं है जो आप दिखाते हैं, बल्कि जो आप करते हैं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.”
बता दें कि यह फिल्म 13 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.
सनी देओल की आने वाली फिल्में
सनी देओल को आखिरी बार अप्रैल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था. अब वह ‘बॉर्डर 2’ की तैयारी कर रहे हैं, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी अपनी 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की आइकॉनिक भूमिका को फिर से निभाने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










