Thamma Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना की वैम्पायर मूवी ने तोड़ा वरुण धवन की इस फिल्म का रिकॉर्ड, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Thamma Box Office Collection Day 5

थामा का 5वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Box Office Collection Day 5: थामा का 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है. पहली बार दोनों ने बड़े पर्दे पर साथ में काम किया है. थामा ने 5वें दिन के कलेक्शन के साथ वरुण धवन की एक मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Thamma Box Office Collection Day 5: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित थामा की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर अभी मजबूत है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पत्रकार के किरदार में दिखे हैं. हॉरर कॉमेडी फिल्म की टक्कर एक दीवाने की दीवानियत से सिनेमाघरों में हुई. हालांकि आयुष्मान की फिल्म हर्षवर्धन राणे की मूवी से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. चलिए आपको थामा के 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

5वें दिन थामा ने किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार थामा ने 5वें दिन 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फाइनल नंबर्स शाम तक अपडेट होंगे. नेट कलेक्शन मूवी ने 69.84 करोड़ रुपये का किया है. फिल्म ने वरुण धवन और कृति सेनन की मूवी भेड़िया के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 68.99 करोड़ रुपये था.

थामा का कलेक्शन

Thamma Box Office Collection Day 124 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 218.6 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 313 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 410 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 54.24 करोड़ रुपये
Thamma Total Box Office Collection69.84 करोड़ रुपये

सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना

सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म में आयुष्मान खुराना नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ शरवरी है. एक्टर ने सूरज बड़जात्या के साथ काम करने को लेकर कहा, “वह बहुत कम फिल्में बनाते हैं, लेकिन वह हमारे देश के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं. उनका ट्रैक रिकॉर्ड और सफलता का रिकॉर्ड भारत में सबसे ऊंचा है. मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म पर काम कर रहा हूं. हम 1 नवंबर से फिल्म पर काम शुरू करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘थामा’, पल भर में तोड़ा अजय देवगन- काजोल की फिल्मों का रिकॉर्ड, ‘परम सुंदरी’ को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola