Thamma Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'थामा', पल भर में तोड़ा अजय देवगन- काजोल की फिल्मों का रिकॉर्ड, 'परम सुंदरी' को भी छोड़ा पीछे
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2025 7:40 AM
थामा के रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Box Office Records: 21 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'थामा' का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है. फिल्म ने अब अजय देवगन, काजोल और जान्हवी कपूर की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तीन दिन में मूवी ने 55.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ का जलवा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. दर्शकों को आयुष्मान और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी भा रही है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. मूवी को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं. मूवी ने अब तक 55.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही मूवी ने अब काजोल और अजय देवगन की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
थामा ने किन इन 3 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड ?
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, थामा ने तीसरे दिन देश में 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब मूवी का टोटल कलेक्शन 55.10 करोड़ हो गया है. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने काजोल की फिल्म मां के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. मां ने देश में 36.08 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये थे. इसके अलावा ‘परम सुंदरी’ (54.85 करोड़) के भी रिकॉर्ड को थामा ने चकनाचूर कर दिया. अब इसका अगला टारगेट वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ है, जिसका कलेक्शन 68.99 करोड़ रुपये है.
डे वाइज थामा का कलेक्शन
- Thamma Box Office Collection Day 1: 24 करोड़ रुपये
- Thamma Box Office Collection Day 2: 18.6 करोड़ रुपये
- Thamma Box Office Collection Day 3: 12.50 करोड़ रुपये
Thamma Total Box Office Collection: 55.10 करोड़ रुपये
थामा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?
थामा ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 55.10 करोड़ रुपये का कर लिया है. इसके साथ ही मूवी ने राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म रूही और धड़क 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. धड़क 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चर्तुवर्दी ने काम किया था और ये साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ हिट हुई या फुस्स? चौंकाने वाला है कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










