Thamma Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन आयुष्मान खुराना की 'थामा' हिट हुई या फुस्स? चौंकाने वाला है कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Oct 2025 10:01 AM

विज्ञापन

तीसरे दिन थामा ने कितनी कमाई की, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा के तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है. फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत से हुई.

विज्ञापन

Thamma Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. पहली बार आयुष्मान, रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे. हॉरर कॉमेडी फिल्म ने डबल डिजिट से बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की. इसने साल 2025 में रिलीज हुई 37 फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी आयुष्मान और रश्मिका के साथ दिखे हैं. फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है.

तीसरे दिन थामा ने कितनी कमाई की?

थामाThamma Box Office Collection Day 3′ के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जहां थामा अच्छी कमाई कर रही है, तो दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे दिन थामा ने अभी तक 0.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. टोटल कमाई मूवी ने 42.23 करोड़ रुपये की कर ली है.

थामा की डे वाइज कमाई

  • Thamma Box Office Collection Day 1: 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 2: 18.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Box Office Collection Day 3: 0.13 करोड़ रुपये

Thamma Total Box Office Collection: 42.23 करोड़ रुपये

तीसरे दिन एक दीवाने की दीवानियत ने कितनी कमाई की?

सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवायित की कमाई थामा से कम है. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 16.56 करोड़ रुपये हो गई. पहले दिन मूवी ने 9 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 7.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था. मूवी में सोनम बाजवा लीड रोल में है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office: धीमी रफ्तार के बावजूद ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बना डाला नया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की फिल्म को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola