Thamma: आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थामा वैम्पायर नहीं, विक्रम-बेताल की कहानी जैसी है

थामा में आयुष्मान खुराना, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma: फिल्म थामा की कहानी को लेकर आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि इसकी कहानी वैम्पायर से नहीं बल्कि विक्रम-बेताल की लोककथा से प्रेरित है. फिल्म कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मूवी में उनके साथ रश्मिका मंदाना है.
Thamma: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल स्टारर फिल्म थामा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सारी बातें हो रही है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिला है. फैंस बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित है. आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म में आयुष्मान के किरदार का नाम आलोक गोयल है. वही मूवी में एक इतिहासकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो वैम्पायर की पौराणिक उत्पत्ति को लेकर खोजबीन करता है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि यह फिल्म वैम्पायर के बारे में नहीं बल्कि भारतीय लोककथाओं के एक प्राणी बेताल के बारे में है.
आयुष्मान खुराना का खुलासा- वैम्पायर नहीं, विक्रम-बेताल से ली प्रेरणा
आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में बताया, “हम इसको बोलते हैं बेतालवाद (वैम्पायर नहीं). बेताल है, वैम्पायर नहीं. यह भारतीय लोककथाओं पर आधारित है. थामा हमारे फिल्म का नाम है, अश्वत्थामा से इसका नाम लिया है. अश्वत्थामा से थामा दिनेश विजान हैं ये. उन्होंने ये आइडिया निकाला और सबसे पावरफुल बेताल है थामा.”
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ है, जिसका टी-सीरीज ने पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म में आयुष्मान के अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह होंगी. पोस्टर के अनुसार, होली पर फिल्म 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे. इसके अलावा एक्टर के पास सूरज बड़जात्या की फिल्म है, जिसकी शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होगी.
थामा और एक दीवाने की दीवानियत के बीच होगा क्लैश
थामा का क्लैश हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगी. इस दिवाली पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस साल की शुरुआत में हर्षवर्धन की फिल्म ‘सनम तेरी कस��’ दोबारा रिलीज हुई थी. इसरे री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










