Thamma Advance Booking Report: दिवाली पर धमाका करने को तैयार आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की ‘थामा’, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

Updated:
विज्ञापन
Thamma Advance Booking Report

थामा एडवांस बुकिंग कलेक्शन रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Advance Booking Report: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है. 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस हॉरर-रोमांटिक कॉमेडी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. जानें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Thamma Advance Booking Report: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘थामा’ इस दिवाली अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है.

‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ के बाद, ‘थामा’ मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है. फिल्म में परेश रावल, सत्यराज और फैजल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अब शुरू हो गई है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

‘थामा’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Sacnilk advance booking report

शुक्रवार, 17 अक्टूबर से ‘थामा’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7 बजे तक फिल्म के 4745 शो (हिंदी 4725 और तेलुगु 20) के लिए 11,992 टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे 37.86 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज हुई है. इसके अलावा, ब्लॉक सीट्स से फिल्म ने लगभग ₹1.8 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है. दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में टिकट बिक्री सबसे अधिक हो रही है.

यह आंकड़े हिंट देते हैं कि दिवाली वीकेंड पर ‘थामा’ एक बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है.

आयुष्मान खुराना ने ‘थामा’ और ‘लोका चैप्टर 1’ की तुलना पर क्या कहा?

Galatta Plus के साथ बातचीत में आयुष्मान खुराना ने कहा, “हमारी फिल्म ज्यादा बड़ी है. कॉमेडी ज्यादा है. मुझे लोका बहुत पसंद आई, लेकिन जब वह रिलीज हुई, मैं इलाहाबाद में शूटिंग कर रहा था और वह फिल्म वहां रिलीज नहीं हुई थी. इसलिए हमारी फिल्म का दायरा बड़ा है क्योंकि यह हिंदी भाषी मार्केट्स में भी पहुंचती है.”

उन्होंने आगे कहा, “लोका और थामा के बीच तुलना दिलचस्प है, लेकिन दोनों की शुरुआत और कहानी पूरी तरह अलग हैं. थामा एक नई कहानी, नया अनुभव और नई भावना लेकर आ रही है.”

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 में पंजुरली-गुलिगा देव के बाद भगवान हनुमान बनेंगे ऋषभ शेट्टी, अगली फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola