Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद की फिल्म इन 5 वजह से बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है कमाल, आप भी जान लें

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को रिलीज होने में सिर्फ एक दिन रह गए है. फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है.

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ कल यानी 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म से दो साल बाद शाहिद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले उनकी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सामने कई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. वैलेंटाइन्स वीक के बीच रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर युवाओं के बीच काफी ज्यादा बज है. ऐसे में कहा जा सकता है कि ये मूवी के हिट होने के चांस ज्यादा है.

शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार साथ में किसी फिल्म में नजर आएगी. एक लंबे समय के बाद शाहिद किसी रोमांटिक फिल्म में काम कर रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी एकदम फ्रेश है. शाहिद एक वैज्ञानिक बने है और कृति एक रोबोट बनी है. दोनों की लवस्टोरी फिल्म में देखने को मिलेगी. ये कहानी एक दम हटकर और अलग होगी.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी काफी यूनिक है और दर्शकों को पसंद आ सकती है. ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इसमें शाहिद अपनी रोबोट गर्लफ्रेंड को मिलवाने परिवार से मिलाने ले जाते है. हालांकि उनके परिवार को नहीं पता कि कृति एक रोबोट है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दर्शकों को शाहिद कपूर का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा. शाहिद एक बेहतरीन डांसर है और इसका सबूत जनता ने उनकी कई फिल्मों में देखा है. अब एक बार फिर से वो उनका ये अंदाज देखने मिलेगा.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के गाने और म्यूजिक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है. इसके गाने के बोल काफी कैची है और म्यूजिक काफी जबरदस्त. टाइटल ट्रैक और लाल पीली अंखियां तो सबका फेवरेट बन गया है.

Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी बिक्री के पहले दिन लगभग 50 लाख रुपये की कमाई हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक 93 लाख रुपये की कमाई कर ली है.

लेहरन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में काम करने के लिए शाहिद ने 23-24 करोड़ रुपये की फीस ली है. जबकि कृति ने 4-5 करोड़ की फीस ली है.
Also Read: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: हार्ट ब्रेकिंग लव स्टोरी है शाहिद कपूर की फिल्म,पहला रिव्यू आया सामने Also Read: Animal Park में होगी कबीर सिंह की एंट्री? शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ऐसा कुछ होता है…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










