Animal Park में होगी कबीर सिंह की एंट्री? शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ऐसा कुछ होता है…

Updated:
विज्ञापन
Animal Park में होगी कबीर सिंह की एंट्री? शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ऐसा कुछ होता है…

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क का फैंस इंतजार कर रहे. संदीप रेड्डी वांगा ‘एनिमल’ से पहले ‘कबीर सिंह’ बना चुके हैं, जिसमें शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था. क्या दर्शक रणविजय और कबीर को एक फिल्म में देख पाएंगे. इसपर शाहिद ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ से पहले ‘कबीर सिंह’ बनाया था, जो सुपरहिट हुई थी.

undefined

एनिमल और कबीर सिंह में रणविजय जैसा ही किरदार कबीर का था. रणविजय अपने पिता को लेकर दुनिया जलाने को आतुर थे तो दूसरी तरफ ‘कबीर सिंह’ अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पॉजेसिव था. ऐसे में अगर एनिमल पार्क में दोनों साथ में नजर आए तो क्या होगा.

undefined

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के प्रमोशन में लगे हुए है. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो कबीर सिंह के रूप में एनिमल पार्क का हिस्सा होंगे.

undefined

बॉलीवुड बबल से बात करते हुए शाहिद ने कहा, उन्हें कबीर सिंह और रणविजय के एक साथ आने का विचार बहुत ही असंभावित लगता है. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक हैं लेकिन कबीर और रणविजय को एक साथ लाना आसान नहीं है.

undefined

शाहिद कपूर ने कहा, “अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह बहुत अच्छा होगा लेकिन क्या यह व्यावहारिक रूप से संभव है? क्या यह संभव है? इसे कौन लिखेगा? यह कब होगा? बहुत सारी व्यावहारिक चीजें होती हैं.”

Also Read: Anupama-अनुज की जिंदगी में नये विलेन की एंट्री! इस शख्स के लिए डिंपी ने छोड़ा शाह हाउस, आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट
undefined

रणबीर कपूर ने हाल ही में एनिमल पार्क को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा कि, संदीप रेड्डी वांगा के पास एक या दो सीन तैयार हैं, जो उन्होंने मुझे सुनाए और वे बहुत रोमांचक हैं.

undefined

रणबीर ने आगे बताया था कि, पार्ट एक की सफलता के कारण उसमें और भी गहरे और अधिक जटिल स्तर तक जाने का आत्मविश्वास और साहस है. वह कुछ भी कर सकता है.”

undefined

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि “मेकर्स एनिमल की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विचारों पर काम कर रहे हैं. बेशक एक सीक्वल है जो 2026 से पहले नहीं होगा.

undefined

‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहिद एक रोबोटिक्स इंजीनियर की भूमिका निभाते हैं जो कृति के किरदार सिफ्रा, एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) महिला रोबोट से प्यार कर बैठता है.

undefined

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है. इसके गाने लोग काफी पसंद कर रहे है.

Also Read: Animal Park: रणबीर कपूर एनिमल पार्क को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में और भी ज्यादा…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola