Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: वरुण-जान्हवी की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज, कॉमेडी से रोमांस तक सबकुछ A-वन
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हुआ. Image Source: Instagram
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी, रोमांस और धमाकेदार एंट्रीज ने फैंस का दिल जीत लिया. जानें फिल्म की रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का टीजर रिलीज हो चुका है और दर्शकों में इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जिन्होंने पहले ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बनाई थी.
फिल्म में वरुण–जाह्नवी के साथ रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और अब टीजर ने फिल्म की चर्चा को और तेज कर दिया है. ऐसे में आइए बताते हैं टीजर और फिल्म की पूरी डिटेल्स.
यहां देखें फिल्म का टीजर:
कैसा है टीजर?
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “चार लोग. दो दिल तोड़ने वाले. एक शादी. टीजर अभी जारी! इस दशहरा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में.”
टीजर की शुरुआत मजेदार अंदाज में होती है, जहां वरुण धवन बाहुबली के गेटअप में दिखते हैं और पूछते हैं कि क्या वह इस पॉपुलर किरदार जैसे लग रहे हैं. इस पर मजाकिया जवाब आता है, “रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पोछा लग रहा है.” इसके बाद रोहित सराफ की एंट्री हेलीकॉप्टर से होती है, जिसके साथ बॉलीवुड स्टाइल म्यूजिक भी बजता है. आगे चलकर बाकी कलाकारों की झलक दिखाई जाती है और टीजर के अंत में वरुण और जान्हवी की एक रोमांटिक झलक दर्शकों को देखने को मिलती है.
‘दुल्हनिया फ्रैंचाइजी’ की तीसरी किस्त
यह फिल्म 2017 की हिट ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का आध्यात्मिक सीक्वल मानी जा रही है और ‘दुल्हनिया’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है. दशहरे के मौके पर 2 अक्टूबर 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










