Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: क्या आलिया भट्ट बनती ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की हीरोइन? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Oct 2025 9:34 AM
जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जान्हवी कपूर मुख्य किरदार निभा रही है. फिल्म में उनकी जोड़ी वरुण धवन संग बनी है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह थी कि आलिया भट्ट को ये फिल्म ऑफर हुई थी. अब इसपर डायरेक्टर शशांक खेतान ने रिएक्ट किया है.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: 2 अक्तूबर को फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज सिनेमाघरों में हो गई है. फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट जान्हवी कपूर हैं. फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह थी कि मूवी के लिए पहले जान्हवी नहीं, आलिया भट्ट मेकर्स की पहली पसंद थी. अब इसपर फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में के लिए आलिया भट्ट थी पहली पसंद?
शशांक खेतान ने फ्री प्रेस जनरल से बात करते हुए कहा, “आलिया को यह फिल्म कभी ऑफर ही नहीं की गई थी और न ही यह फिल्म कभी ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाली थी. इसे हमेशा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के तौर पर ही लिखा गया था. मुझे पता था कि आलिया अगले 2-3 साल तक अपने काम के शेड्यूल की वजह से फ्री नहीं हैं. इसलिए मैंने वरुण और करण ने आलिया से कई बार अलग-अलग आइडियाज पर बात की थी. कभी-कभी ‘दुल्हनिया’ बनाने को लेकर भी, लेकिन यह फिल्म कभी उस फ्रेंचाइजी की नहीं थी.”
वरुण धवन और जान्हवी कपूर को कास्ट करने पर क्या बोले फिल्ममेकर
फिल्ममेकर ने वरुण धवन और जान्हवी कपूर को कास्ट करने पर कहा, “वरुण को चुनना मेरे लिए काफी नैचुरल था क्योंकि हमने साथ में जो काम किया है और जिस तरह की ये फिल्म है उसमें वो फिट बैठते हैं. जहां तक जान्हवी की बात है मैंने उन्हें ‘धड़क’ से लॉन्च किया था. मैं जानता था कि उनमें कॉमिक और कमर्शियल साइड भी है, जो अभी तक पर्दे पर ज्यादा दिखा नहीं है. इस फिल्म के जरिए मुझे वो उनके लिए क्रिएट करने का मौका मिला और मुझे खुशी है कि उन्होंने इसे किया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










