Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: स्लो शुरुआत के बावजूद वरुण-जान्हवी की फिल्म ने मारी बाजी, टूटा 15 फिल्मों का रिकॉर्ड

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Oct 2025 8:12 AM

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन, जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत की. धीमी शुरुआत के बाद भी फिल्म ने साल 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन, जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब थिएटर्स में आ चुकी है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम रोल में हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्लैश कांतारा चैप्टर वन से हुआ. वरुण और जान्हवी ने फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से किया, लेकिन वैसा रिस्पांस देखने को नहीं मिला. फिल्म वने सिंगल डिजिट में पहले दिन कलेक्शन किया. हालांकि फिर भी इसने इस साल 2025 की कई फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने इन फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ा

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही मूवी ने मिराई (हिंदी), द बंगाल फाइल्स, परम सुंदरी सहित कई फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

  1. परम सुंदरी 7.37 करोड़ रुपये
  2. कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
  3. सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
  4. धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
  5. मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  6. मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
  7. मां- 4.93 करोड़ रुपये
  8. भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
  9. केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ रुपये
  10. जाट- 9.62 करोड़ रुपये
  11. द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  12. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  13. बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  14. देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  15. इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग इन जगहों पर हुई

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग राजस्थान के शहर उदयपुर में हुई है. ट्रैवल एंड लीज़र एशिया के अनुसार, पिछोला झील के पास अम्बराई घाट के पास भी फिल्म के कई सीन फिल्माए गए. इसके अलावा उदय सागर झील के किनारे एक प्राइवेट द्वीप पर स्थित आलीशान रैफल्स होटल में भी शूटिंग की गई है.

यह भी पढ़ेंKantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कांतारा चैप्टर वन की सुनामी, छावा और सैयारा के रिकॉर्ड चकनाचूर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola