Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कांतारा चैप्टर वन की सुनामी, छावा और सैयारा के रिकॉर्ड चकनाचूर

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Oct 2025 7:52 AM

विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1'का डे वन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड्स बना डाले. इसने सैयारा और छावा के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: इस दशहरा पर सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में आमने-सामने थी. पहली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 थी और दूसरी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी. दोनों फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस पर काफी बज था. हालांकि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म को कांतारा चैप्टर 1 ने कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया. चलिए आपको कांतारा चैप्टर 1 का डे वन का कलेक्शन बताते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 का डे वन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 गदर मचा रही है. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भारत में मूवी ने 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले ही दिन कई बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटा दी. इसने द बंगाल फाइल्स, जाट, धड़क 2, निशानची, मालिक, द साबरमती रिपोर्ट, आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, कपकपी, ग्राउंड जीरो, फुले, पिंटू की पप्पी, लवयापा, आजाद, वनवास, वनवास, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, अंदाज 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसने साल 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म छावा ( 33.10 करोड़) और सैयारा ( 21.5 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ डाला

प्रभास ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

प्रभास ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, कांतारा चैप्टर 1 सभी सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली एक शानदार फिल्म है. साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर. ऋषभ शेट्टी, विजय किरागंदूर और होम्बले फिल्म को बधाई।!!” बता दें कि प्रभास की फिल्म राजा साहब का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिव्यू दिया था.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन 2025 की इन 36 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अजय देवगन- सनी देओल की फिल्में भी शामिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola