Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन 2025 की इन 36 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अजय देवगन- सनी देओल की फिल्में भी शामिल

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office Records: एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म ने रिलीज के साथ इस साल सिनेमाघरों में आई फिल्में जाट, केसरी चैप्टर 2 सहित 36 फिल्मों के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चलिए आपको उन सारे फिल्मों के नाम बताते हैं और पहले दिन की कमाई के बारे में.
Kantara Chapter 1 Box Office Records: एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल है. चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने भी अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म को एक्स पर शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं. साथ ही कई समीक्षकों ने फिल्म को जबरदस्त बताया है. ओपनिंग डे फिल्म तगड़ी कमाई करेगी और साथ ही इस साल की रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ देगी. चलिए आपको बताते हैं कि किस-किस फिल्म का रिकॉर्ड टूटा.
कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 अब तक इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को तोड़ चुकी है. मूवी ने भारत में सभी भाषाओं में 18.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये आंकड़े फाइनल शाम तक आएंगे. हालांकि मूवी ने द डिप्लोमैट, क्रेजी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, मेरे हसबैंड की बीवी, बैडएस रवि कुमार,आजाद, लवयापा, इमरजेंसी,फतेह सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं और कलेक्शन भी-
- मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
- द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
- परम सुंदरी 7.37 करोड़ रुपये
- कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
- सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
- धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
- महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
- निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
- मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
- आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
- मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
- मां- 4.93 करोड़ रुपये
- सितारे जमीन पर- 10.70 करोड़ रुपये
- भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
- फुले- 15 लाख रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
- केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ रुपये
- जाट- 9.62 करोड़ रुपये
- द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
- मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
- बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
- लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
- देवा- 5.78 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
- आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
- फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
- देवा- 5.78 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 80 लाख रुपये
- रेड 2- 18. 25 करोड़
- जॉली एलएलबी 3- 12. 5 करोड़ रुपये
- बागी 4- 12 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




