Sunny Deol Upcoming Films: 2026 में सनी देओल की दहाड़ से थर्राएगा बॉक्स ऑफिस, इन 5 फिल्मों से लाएंगे भूचाल, OTT एंट्री भी तय
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Dec 2025 10:36 AM
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Deol Upcoming Films: सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अगले साल यानी 2026 में सनी की कई दमदार फिल्मे रिलीज हो रही है. आइए आपको उनके नाम और रिलीज डेट बताते हैं.
Sunny Deol Upcoming Films: फिल्म ‘जाट’ के बाद सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं. ‘गदर 2’ की दमदार सफलता के बाद से ही सनी को कई प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हो गए थे. अभी उनके पास कई ऐसी फिल्में पाइपलाइन में है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने का फैंस वेट कर रहे. लिस्ट में की चर्चित फिल्में जैसे रामायण, बॉर्डर 2, गबरू शामिल है. आइए आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं.
गबरू (Gabru)
सनी देओल ने अपने अगले प्रोजेक्ट, ‘गबरू’ का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसको शेयर कर उन्होंने लिखा था, “पावर वो नहीं जो आप दिखाते हैं, बल्कि वो है जो आप करते हैं! आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. यह आप सभी के लिए है जो इंतजार कर रहे थे #Gabru 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में. हिम्मत, जमीर और दया की कहानी. मेरे दिल से… दुनिया के लिए!”
रामायण-पार्ट 1 (Ramayana – Part 1)
नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप है. फिल्म की स्टारकास्ट इतनी तगड़ी है कि फिल्म इसे बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे. मूवी में सनी भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं. इसके साथ ही रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश जैसे कलाकार फिल्म में काम कर रहे हैं. मूवी दिवाली 2026 में थिएटर्स में आएगी.
Lahore 1947
राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी जैसे कलाकार दिखेंगे. फिल्म का प्रोडक्शंस आमिर खान के बैनर तले किया जा रहा है. ये एक पीरियड ड्रामा है जिसकी कहानी 1947 के ईद-गिर्द भारत के बंटवारे पर आधारित है. फिल्म 2026 में रिलीज होगी.
Border 2
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी 2026 में रिलीज होगी. मूवी का हिस्सा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी हैं. बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुआ था और अब इसका सीक्वल 28 साल बाद सिनेमाघरों में आएगा.
Ikka
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म इक्का का मोशन पोस्टर जारी किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह सिर्फ इक्का. फिल्म साल 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










