Jaat के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- गदर मचने वाला…

Sunny Deol shares photos from Jaat Sets
Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने फिल्म जाट के सेट से कुछ तसवीरें शेयर की है. फोटोज में एक्टर सनसेट एंजॉय करते दिख रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एक्शन फिल्म की शूटिंग ज्यादातर खत्म हो गई है.
Jaat: सनी देओल ने पिछले साल अपने 67वें जन्मदिन पर एक्शन फिल्म जाट की अनाउंसमेंट की थी. मूवी में दर्शकों को हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ लार्जर-दैन-लाइफ एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म की कुछ बीटीएस तसवीरें सनी देओल ने शेयर की है.
जाट फिल्म के सेट से सनी देओल ने शेयर की तसवीरें
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जाट के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की. इसमें उन्हें समंदर किनारे एक कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है. उनकी चेयर पर हीरो लिखा हुआ है. पहले स्नैप में उनके बैकग्राउंड में जहाज दिख रहे हैं. उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ उसकी कलर की पैंट भी पहनी है. पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, “लगभग पूरा… #जाट सेट्स से सूर्यास्त.”
सनी देओल का पोस्ट पर फैंस ने किया यह कमेंट
सनी देओल का पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया. एक यूजर ने लिखा, ”जाट भी गदर मचाने वाली है… बॉक्स ऑफिस पर फिर से सुनामी आएगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ढाई किलो के हाथ के साथ सनी पाजी वापस आ गए हैं… मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक्शन हीरो इस बार पंखे से धमाल मचाने वाला है… फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.” गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित यह फिल्म माइथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से निर्मित है. इसमें रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे. मशहूर संगीतकार थमन एस ने फिल्म के लिए संगीत दिया है.
यह भी पढ़ें- Jaat First Look: हैंडपंप के बाद अब पंखा उखाड़कर दुश्मनों का खात्मा करेंगे सनी देओल, जाट का धांसू पोस्टर रिलीज
यह भी पढ़ें- Border 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से पहली तसवीर आई सामने, बड़े-बड़े टैंकर देख फैंस बोले- बवाल होने…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










