Border 2: इधर जाट हुई रिलीज, उधर सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ पर दे डाला धांसू अपडेट, बताया किसके इर्द-गिर्द होगी कहानी

Border 2 Update
Border 2: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की ‘जाट’ आज यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस बीच अब एक्टर ने अपनी अगली पेट्रियोटिक फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी किसके इर्द-गिर्द घूमेगी.
Border 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की ‘जाट’ फिल्म 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का शानदार रिस्पांस भी मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन 10 से 13 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. इस बीच अब सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पर भी अपडेट दे दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी भारत-पाक के कौन से युद्ध पर आधारित होगी? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म साल 1997 की ‘बॉर्डर’ से भी ज्यादा दमदार होगी.
क्या होगी बॉर्डर 2 की कहानी?
सनी देओल ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जाट के साथ-साथ अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) पर बात की. एक्टर ने फिल्म की कहानी पर बात करते हुए बताया कि ‘बॉर्डर 2′ 1971 के दौर में सेट की गई फिल्म है. एक तरफ जहां पहला भाग 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित था. तो वहीं, दूसरा भाग भी इसी के इर्द गिर्द होगा. हम पहले पार्ट की खूबसूरती को दूसरे पार्ट में भी बनाए रखना चाहते हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को अगली कड़ी में क्या देखने को मिलता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘बॉर्डर 2 को बनाने का मकसद नई पीढ़ी यानी युवाओं में देशभक्ति का वही जज्बा जगाना है, जो पहले भाग में देखने को मिला था.’
बॉर्डर 2 कब रिलीज होगी?
‘बॉर्डर 2’ के लिए सनी देओल ने शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म अगले साल 2026 में 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. बॉर्डर का निर्देशन कर चुके जेपी दत्ता इस बार फिल्म के निर्माता के रूप में शामिल हैं. बॉर्डर 2 के निर्देशन की कमान अनुराग सिंह संभाल रहे हैं, जो अक्षय कुमार स्टारर 2019 की फिल्म ‘केसरी’ में भी काम कर चुके हैं. बॉर्डर 2 के अलावा सनी देओल लाहौर 1947 को लेकर भी सुर्खियों में हैं.
यह भी पढ़े: Jaat X Review: ‘चक दे फट्टे’, सनी देओल की मास एंटरटेनर ने किया कमाल, फर्स्ट शो देख गदगद हुई पब्लिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










