Jaat X Review: 'चक दे फट्टे', सनी देओल की मास एंटरटेनर ने किया कमाल, फर्स्ट शो देख गदगद हुई पब्लिक

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Apr 2025 9:27 AM

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection Day 51

Jaat X Review: सनी देओल की मास एंटरटेनर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का खतरनाक आमना-सामना देखने को मिल रहा है. ऐसे में दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई या नहीं, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Jaat X Review: एक्शन सुपरस्टार सनी देओल की नई फिल्म ‘जाट’ आज 10 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने संभाली है. फिल्म का क्रेज लंबे वक्त से दर्शकों के बीच बना हुआ था. अब फिल्म के रिलीज के बाद इसका हाइप और भी ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है. इसके साथ ही ओपनिंग डे पर फिल्म के शानदार कमाई के भी आसार नजर आ रहे हैं. इस बीच अगर आप भी आज ‘जाट’ देखने का प्लान कर रहे हैं तो आइए इससे पहले आपको बता देते हैं मूवी का एक्स रिव्यू.

पुब्लिक को कैसी लगी ‘जाट’?

जाट के एक्स रिव्यू सामने आ गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स बढ़-चढ़कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “मस्ट वॉच मूवी है, प्योर मास.” दूसरे यूजर ने लिखा, “फिल्म का पहला हाफ एक्शन और इमोशंस से भरा है, वहीं दूसरा हाफ रोमांच और बेहतरीन एक्शन से लबरेज है. यह भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार एक्शन में से एक है.” एक अन्य फैन ने अपने वीडियो के साथ रिव्यू में कहा, “सर, ढाई किलों के हाथ ने फाड़ डाला. चक दे फट्टे.’ इसी तरह बाकी यूजर्स भी सनी पाजी की फिल्म के दीवाने हो गए हैं.

जाट के बारे में…

‘जाट’ को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और सायमी खेर जैसे स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म में रणदीप हुड्डा एक खतरनाक विलेन राणातुंगा के किरदार में हैं. मालूम हो कि यह पहली बार है जब सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्क्रीन पर आमने-सामने हैं.

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की ‘जाट’ पहले दिन 10 से 13 करोड़ रुपए कमा सकती है. वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी पाजी आखिरी बार ‘गदर 2’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. अब जल्द ही एक्टर राजकुमार संतोषी की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगे. इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले होगा. इसके अलावा, वह अनुराग सिंह की निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ में अपनी भी काम करेंगे.

यह भी पढ़े: Jaat में सनी देओल संग काम करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह ढाई किलो का हाथ सिर्फ…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola