Jaat में सनी देओल संग काम करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह ढाई किलो का हाथ सिर्फ…

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2025 7:41 AM

विज्ञापन

Randeep Hooda on working with sunny deol in jaat

Jaat: फाइनली आज फिल्म जाट सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं. रणदीप ने सनी संग काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की. रणदीप ने कहा कि वह बहुत सरल स्वभाव के इंसान है.

विज्ञापन

Jaat: आज सिनेमाघरों में सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ रिलीज हो गई है. फिल्म में रणदीप, सनी के सामने खड़े दिख रहे हैं और उनसे लोहा लेते नजर आ रहे हैं. रणदीप अक्सर अपने इंटेंस और रॉ एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में उनका लुक, अंदाज सब कुछ काफी जबरदस्त लग रहा है. उनके एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलीवरी और उनकी बोली ने दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस बीच रणदीप ने सनी संग काम करने पर रिएक्ट किया है.

सनी देओल संग काम करने का कैसा रही रणदीप हुड्डा का अनुभव?

रणदीप हुड्डा ने न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट 2025 में सनी देओल को लेकर कहा कि वह बहुत सिंपल इंसान है. उनके साथ काम करने को लेकर कहा, बहुत मजा आया उनके साथ काम करके. वह बहुत सरल स्वभाव के है. वह ढाई किलो का हाथ सिर्फ स्क्रीन पर दिखता है. बहुत ही सरल इंसान है वह. उन्होंने मुझे बताया कि कैसे गदर 1 ने उनकी दुकान बंद कर दी थी और गदर 2 ने फिर चला दी. मैं सोच नहीं सकता हूं कि इन 20-25 सालों में उनपर क्या बीती होगी. वे बहुत ही गरिमामय और धैर्यवान रहे हैं. मैं उनके पोस्टर लगाता था और उनके मस्लस की तारीफ करता था. वे बहुत ही प्यारे इंसान हैं और वे बड़े सिनेमा के लिए बने हैं.”

रणदीप बोले- उनके साथ काम करके मजा आया

रणदीप हुड्डा से जब पूछा गया कि क्या जाट की शूटिंग करते वक्त सनी देओल से उन्हें चोट लगी थी. इसपर एक्टर ने कहा, ”नहीं, वह एक्शन में एक्सपर्ट है. मैं उनके साथ फाइटिंग सीन करते हुए डर जाता था, तो वह पूछते थे मुझे अच्छे से चेहरे पर हिट करो. मुझे उनके साथ काम कर के मजा आया.” जाट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू भी अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने बनाया है.

यहां पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola