कोशिश की, लेकिन नहीं बन पाई… ‘इक्का’ से पहले 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते थे सनी देओल
सनी देओल, फोटो- ट्विटर
Sunny Deol On Damini 2: इक्का के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने बताया कि दामिनी 2 बनाने की लंबे समय तक कोशिश हुई थी, लेकिन यह कभी बन नहीं पाई. साथ ही उन्होंने कोर्टरूम ड्रामा को अपना पसंदीदा जॉनर बताया.
Sunny Deol On Damini 2: सनी देओल कोर्टरूम ड्रामा ‘इक्का’ के साथ दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्टर ने दामिनी 2 को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक समय दामिनी 2 बनाने की प्लानिंग थी. हालांकि सीक्वल कभी फ्लोर पर नहीं जा सका और प्रोजेक्ट अधूरा रह गया.
Sunny Deol Wanted To Make Damini 2: दामिनी 2 बनाना चाहते थे सनी देओल
सनी देओल ने इक्का के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मीडिया संग बातचीत में कहा कि वह आमतौर पर अपनी फिल्मों की तारीफ नहीं करते, लेकिन कोर्टरूम ड्रामा हमेशा से उनका फेवरेट जॉनर रहा है. एक्टर ने कहा, ”दामिनी के बाद मुझे फिर कभी कोर्टरूम ड्रामा करने का मौका नहीं मिला. जैसे ही यह कहानी मेरे पास आई, मैं बहुत खुश था, क्योंकि हम काफी समय से दामिनी 2 बनाने की कोशिश कर रहे थे. आखिरकार दामिनी 2 बन ही नहीं पाई.”
What Sunny Deol Says About Working With Akshay Khanna: अक्षय खन्ना संग काम करने पर क्या बोले सनी देओल
इसके बाद सनी ने ‘इक्का’ में अक्षय खन्ना के साथ दोबारा काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, “फिर मेरे पास इक्का आई और इसमें अक्षय खन्ना भी हैं, जिनके साथ मैंने बॉर्डर में काम किया था. वह हमारी साथ में पहली फिल्म थी. उस वक्त भी साथ काम करके बहुत मजा आया था और इस फिल्म में भी उतना ही मजा आया. मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं और वह मुझसे भी ज्यादा शांत स्वभाव के हैं.”
Sunny Deol Received National Award For Damini: दामिनी के लिए सनी देओल को मिला था नेशनल अवॉर्ड
1993 में रिलीज हुई दामिनी के लिए सनी देओल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. उनका “तारीख पे तारीख” वाला आइकॉनिक डायलॉग काफी फेमस हैं. फैंस अलग-अलग मौके पर मीम्स बनाते हैं.
Ikka Release Date On Netflix: इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी इक्का
इक्का में सनी देओल एक बार फिर वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. ट्रेलर में सनी एक हाई-प्रोफाइल केस लड़ते दिखाई देते हैं. इस बार वह अक्षय खन्ना के किरदार का बचाव करते नजर आएंगे, लेकिन यह फैसला उनके लिए कई मुश्किलें भी खड़ी कर देता है. फिल्म की कहानी अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है. इसमें सनी और अक्षय के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी अहम भूमिकाओं में हैं. कोर्टरूम ड्रामा 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.
यह भी पढ़ें- लोग बोले थे- सनी देओल संग मत करो काम… ‘गदर’ को लेकर अमीषा पटेल का चौंकाने वाला बयान
यह भी पढ़ें- बिखरती दुनिया में हौसले की दास्तान, Batwara 1947 की स्टारकास्ट रिवील, देखें गदर मचाने वाला फर्स्ट लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










