मैं हमेशा अपने पापा का बेटा हूं… इससे आगे कुछ नहीं, इक्का’ ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल का इमोशनल मोमेंट

Updated:
विज्ञापन
Sunny Deol Emotional

सनी देओल और धर्मेंद्र, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Deol Emotional: ‘इक्का’ ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को दिए गए ट्रिब्यूट को देखकर भावुक हो गए. फिल्म की कहानी एक इमोशनल कोर्टरूम ड्रामा है और ये 10 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

Sunny Deol Emotional: मुंबई में 29 जून को नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर जब फिल्म के ट्रेलर में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया गया. ट्रेलर में सनी को “धर्मेंद्र का बेटा, सनी देओल” कहकर क्रेडिट किया गया. इस बारे में बात करते हुए सनी काफी भावुक हो गए.

सनी देओल ने कहा- मैं हमेशा पापा का बेटा हूं और हमेशा रहूंगा

जब सनी देओल से पूछा गया कि मेकर्स ने उन्हें “धर्मेंद्र का बेटा” कहकर क्यों क्रेडिट किया, तो उन्होंने बहुत ही भावुक अंदाज में कहा, “मैं हमेशा अपने पापा का बेटा हूं और हमेशा रहूंगा… बस इससे आगे कुछ नहीं.”

‘इक्का’ ट्रेलर में दिखा कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा की झलक दिखाता है, जिसमें सनी देओल एक वकील अर्जुन मेहरा का किरदार निभा रहे हैं. कहानी में वह अपने अतीत के एक व्यक्ति का केस लड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिसे अक्षय खन्ना निभा रहे हैं. फिल्म में तिलोत्तमा शोम एक सख्त पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभा रही हैं. जबकि दिया मिर्जा, सनी की पत्नी का रोल निभा रही है. इसके अलावा फिल्म में संजेदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी हैं.

फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि ‘इक्का’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों, इमोशंस और न्याय की जटिलताओं को भी दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े कलाकारों के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की कहानी इक्का को अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखा है. यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें– करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola