करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Deol Shoes Viral Video: सनी देओल अपनी फिल्म ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च को लेकर चर्चा में हैं. इवेंट के दौरान उनका फटे जूतों में नजर आना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

Sunny Deol Shoes Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो 29 जून को मुंबई में फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है. इसमें सनी देओल के साथ पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इवेंट के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में सनी फटे हुए जूते पहने दिखे. जूते के सोल वाला हिस्सा टूटा हुआ नजर आया. आइए आपको बताते हैं कि यूजर्स इस पर क्या कह रहे हैं.

सनी देओल का वीडियो

Sunny Deol Shoes Video: ट्रेलर लॉन्च में फटे जूतों की चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले. संचित नाम के यूजर ने लिखा, ‘ये उसके पसंदीदा जूते हैं, वह इन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के पहनना पसंद करता है, बस यही बात है.’ एक यूजर ने लिखा, जूता है, ‘कितना मंहगा हो घिसेगा ही, इसमें क्या है?’ विमल नाम के यूजर ने लिखा, ‘फटा हुआ नहीं है इसपर कुछ लगा हुआ है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हो सकता है कि उन्होंने अपने पापा के जूते पहने हों. वह अभी भी दुख में है.’

Sunny Deol Net Worth: सनी देओल की नेट वर्थ

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सनी देओल की नेट वर्थ करीब 130 से 200 करोड़ रुपये के बीच है. बताया जाता है कि वह हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Ikka Trailer Launch: इक्का ट्रेलर लॉन्च इवेंट

29 जून को मुंबई में फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था. इसमें सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम शामिल हुए. फिल्म में सनी वकील के किरदार के रोल में दिखे हैं. सनी आखिरी बार 1993 की फिल्म ‘दामिनी’ में एक वकील की भूमिका में नजर आए थे. अब करीब 33 साल बाद वह फिर से एक दमदार वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘इक्का’ में उनका रोल एक स्ट्रॉन्ग कोर्टरूम कैरेक्टर का है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है और यह 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola