JAAT 2: सनी देओल ने 'जाट' की रिलीज से 2 दिन पहले सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर पिक्चर चलेगी…

Sunny Deol new action film with farhan akhtar
JAAT 2: सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी संभाल रहे हैं. इन दिनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. इस बीच उन्होंने 'जाट' के सीक्वल पर एक बड़ी अपडेट दी है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी एक्ससाइटेड हो जायेंगे.
JAAT 2: सनी देओल की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जाट’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो अब सिर्फ 2 दिन बाद यानी 10 अप्रैल को सिनेमघरों में रिलीज होगी. गदर 2 में धमाल मचाने के बाद एक्टर ‘जाट’ से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे वक्तस इ कर रहे हैं. वहीं, मैत्री मूवी मेकर्स वालों ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म का हाइप बनाए रखने के लिए सनी पाजी और मेकर्स कई तरह की स्ट्रेटेजी बना रहे हैं. इस बीच फिल्म की एक्ससाइटमेंट को दोगुना करने के लिए सनी देओल ने जाट के सीक्वल यानी ‘जाट’ 2 पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है.
सनी देओल की ‘जाट’ का बनेगा सीक्वल?
सनी देओल ने हाल ही में पिंकविला के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर खास बातचीत की. इस दौरान एक्टर से ‘जाट’ के सीक्वल को लेकर सवाल किया गया. इसपर सनी देओल ने अपने जवाब में कहा, ‘आजकल पार्ट 2 का इतना सिलसिला चला हुआ है कि हर कोई कहानी सोचता है कि इसका पार्ट 2 जरूर बन रहा होगा. तो कहानी को उस तरह से लेकर चलो. अगर पिक्चर चलेगी और कैरेक्टर लोगों को अच्छा लगेगा, तो ही उसका पार्ट 2 बनता है, नहीं तो नहीं बन सकता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर ‘जाट’ अच्छी कमाई करती है और यह किरदार लोगों का दिल जीतने में कामयाब होता है, तो पार्ट 2 बनने की संभावना है.’
सनी देओल ने अपने जवाब में कहीं नहीं कहा है कि फिल्म का सीक्वल नहीं बनेगा तो ऐसे में यह तो साफ है कि अगर फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस दर्शकों को पसंद आती है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है तो मेकर्स इसके सीक्वल पर विचार कर सकते हैं.
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
सनी देओल आखिरी बार ‘गदर’ 2 में नजर आये थे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. अब उनकी फिल्म ‘जाट’ आ रही है. इसके बाद वह ‘लाहौर 1947’ और फिर ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे. साथ ही वह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में अहम किरदार में हैं.
यह भी पढ़े: Sunny Deol एक्शन-रोमांस के बाद हॉरर फिल्में कब करेंगे? जाट ने कहा- जब मैं खुद डर जाऊंगा तब ऐसी…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




