गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर के मैनेजर ने कहा- 'उन्होंने ज्यादा बोल दिया'

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

govinda sunita divorce rumors

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार आने की खबरों ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा और सुनीता तलाक लेने वाले हैं. अब इसपर सुनीता के मैनेजर ने क्या कहा, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं और दोनों तलाक लेने वाले हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल ने शादी के 37 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. हालांकि गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने बताया कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अब उनके बीच सबकुछ ठीक है. अब गोविंदा के मैनेजर ने इस बारे में बात की.

जानें गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हाल ही के एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा को मामले को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, “सुनीता जी ने जो हाल ही के इंटरव्यू में बातें बोली हैं, ये उन सब का नतीजा है. उन्होंने ज्यादा बोल दिया है. और आप जानते हैं, गोविंदा सर… उनके बीच मतभेद हैं.

तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा की प्रतिक्रिया

अब सुनीता के मैनेजर ने लाइव मिंट से बात करते हुए सारी अफवाहों को खारिज कर दिया. हालांकि इस बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह उनके मैनेजर के ज़रिए उनका पहला बयान है. उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है.”

12 सालों से अकेले जन्मदिन मना रही सुनीता आहूजा

कुछ समय पहले कर्ली टेल्स संग एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि, वह पिछले 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले मना रही हैं. उन्होंने कहा, “मैंने अपने कई साल बच्चों के लिए दिए और अब जब वे बड़े हो गए हैं तो मैं अपने लिए जीना चाहती हूं.” उन्होंने कहा वह अपना दिन मंदिर या गुरुद्वारे में प्रार्थना करके शुरू करती हैं. आगे उन्होंने कहा, जैसे ही रात के 8 बजते हैं, एक बोतल खोलती हैं, अकेले केक काटती हैं और शराब पीकर अपना जन्मदिन एन्जॉय करती हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola