अक्षय कुमार से तुलना पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टिकट नहीं बिकती है मेरी फिल्मों की…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :01 May 2025 2:57 PM
विज्ञापन
Suniel Shetty comparisons with Akshay Kumar

Suniel Shetty comparisons with Akshay Kumar

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म केसरी वीर को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बीच उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर सुनील ने ऐसा कुछ कहा, जिसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी वीर के रिलीज को लेकर चर्चा में है. फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें सुनील के साथ सूरज पंचोली भी अहम किरदार में दिखेंगे. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर से पूछा गया क्या वह और अक्षय कुमार कभी किसी देशभक्ति फिल्म में साथ में दिखेंगे. इसपर एक्टर ने जो कहा उनकी बातों पर किसी को यकीन नहीं हुआ.

सुनील शेट्टी बोले- आज के बच्चों…

सुनील शेट्टी ने कहा, अरे वह देशभक्ति की फिल्म है, जो देश को खुश रखें. आज के बच्चों की दिक्कत क्या है कि वह मेंटली खुश नहीं है, हेरा फेरी आप लोगों के लिए है, ताकि आप मेंटली खुश रहो और कहो हमारे देश में जो भी है वह कमाल है. ये बेस्ट फिल्म है और हम लोगों को हंसाते है, खिलाते हैं, गरीबी में हंसते भी है और हंसाते भी है. और अगर बाबू भाई जैसा पार्टनर मिल जाए तो बात ही क्या है.

अक्षय कुमार से तुलना पर क्या बोल गए सुनील शेट्टी?

इवेंट के दौरान उनसे पूछा गया कि अक्षय कुमार लगातार देशभक्ति फिल्मों में नजर आ रहे हैं, जबकि आपने पहले कहा था कि ऐसी फिल्में कौन खरीदेगा. इस पर सुनील ने जवाब दिया कि “मैं अक्षय की बात नहीं कर रहा था… मैं अपनी बात कर रहा था. अक्षय तो सुपरस्टार हैं यार… लेकिन मेरी पिछली कुछ फिल्में चली नहीं हैं.” उन्होंने ये भी कहा कि, “टिकट नहीं बिकती है मेरी फिल्मों की… वो देखना जरूरी है… प्यार बहुत है लोगों में… किसी किसी को फ्री में देखना चाहते हैं… शायद मुझे फ्री में देखना चाहते है.” हेरा फेरी 3 में सुनील शेट्टी के साथ-साथ अक्षय कुमार और परेश रावल हैं. फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है.

केसरी वीर लीजेंड ऑफ सोमनाथ इस दिन होगी रिलीज

केसरी वीर लीजेंड ऑफ सोमनाथ इसी महीने 16 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. कनुभाई चौहान की ओर से निर्मित फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा, सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा ने मुख्य रोल निभाया हैं. इस फिल्म का निर्देशन कनु चौहान और प्रिंस धीमान ने किया है.

यहां पढ़ें- Raid 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, मिले इतने स्टार्स, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola