Suniel Shetty ने दिवंगत पिता का एक यादगार किस्सा किया शेयर, सुनकर आंखे हो जाएंगी नम

Updated:
विज्ञापन
Suniel Shetty ने दिवंगत पिता का एक यादगार किस्सा किया शेयर, सुनकर आंखे हो जाएंगी नम

Suniel Shetty Owns Building Of His Father: सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी के बारे के एक ऐसी जानकारी साझा की है, जिससे जानकर आपको बहुत हैरानी होगी.

विज्ञापन

Suniel Shetty Owns Building Of His Father: सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी से संबंधित जानकारी एक पॉडकास्ट में साझा की, जिसे एक्सप्रेस करते-करते वह बहुत इमोशनल हो गए थे. उन्होंने उस पॉडकास्ट में बताया कि कैसे उनके पिता अपने घर से भाग गए थे और सपनों की नगरी मुंबई आ गए थे. यहां आकर वह एक होटल में वेटर की नौकरी करने लगे.

9 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आए

सुनील शेट्टी ने कहा, ‘उन्होंने दक्षिण भारतीय होटल में नौ साल की उम्र में नौकरी की. हमारे समुदाय के बारे में एक चीज है कि हम एक दूसरे की मदद करते हैं. उनकी पहली नौकरी टेबल साफ करने की थी. वह बहुत छोटे थे. वह इतने छोटे थे कि उन्हें टेबल को साफ करने के लिए उसके चार चक्कर लगाने पड़ते थे. वह चावल की बनी बोरियों पर सोते थे.’

Also Read केएल राहुल से पहली बार एयरपोर्ट पर मिले थे सुनील शेट्टी, तब इस बात से अनजान थे ‘हेरी फेरी’ एक्टर

बॉस के रिटायरमेंट के बाद तीनों इमारत खरीद ली

सुनील शेट्टी ने अपने पिता के बारे के आगे बात करते हुए बताया कि पिता के बॉस के रिटायरमेंट के बाद उन्होंने तीनों इमारतें खरीद ली थीं. वह तीनों बिल्डिंगें आज के समय में भी उन्हीं की हैं. सुनील ने पिता के स्वभाव के बारे के बात करते हुए कहा कि उनके पिता एक बहुत ही विनम्र व्यक्ति थे, लेकिन अगर कोई उनके परिवार, बच्चों या कर्मचारियों के खिलाफ एक शब्द भी कहता था तो वह बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करते थे. पिता की बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि, उनके पिता कहते थे कि, ‘बेच डालूंगा सबकुछ, गांव चला जाऊंगा पर नाइंसाफी नहीं झेलूंगा.’

सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्में

साल 2017 में 93 साल की उम्र में सुनील शेट्टी के पिता की मृत्यु मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हो गई थी. अब अगर सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो बहुत जल्द वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola