Spirit Star Cast: सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड ‘स्पिरिट’ की स्टार कास्ट हुई रिवील, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Oct 2025 4:13 PM
प्रभास की ‘स्पिरिट’ की स्टार कास्ट रिवील, फोटो- इंस्टाग्राम
Spirit Star Cast: प्रभास के जन्मदिन पर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ की रहस्यमयी साउंड स्टोरी जारी की. इसके साथ ही फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी सामने आ चुकी है. आइए बताते हैं फिल्म में कौन-कौनसे कलाकार नजर आएंगे.
Spirit Star Cast: सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया. ‘एनिमल’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में बने संदीप रेड्डी वांगा ने इस मौके पर फिल्म की साउंड स्टोरी जारी की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस दो मिनट के ऑडियो से प्रभास के किरदार की एक झलक मिली, जो अपनी गूंजती आवाज और रहस्यमयी बातचीत से फैंस को उत्सुक कर रहे हैं. साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट भी अब सामने आ गई है, जिसके बारे में डिटेल आपको बताते हैं.
साउंड स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
संदीप रेड्डी वांगा के जारी किए गए इस साउंड स्टोरी में प्रभास एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसका अतीत रहस्यों से भरा है. शुरुआत में प्रकाश राज की आदेश भरी आवाज सुनाई देती है, “यह कौन है? यह तुम्हारा परेड ग्राउंड नहीं है. जल्दी चलो.”
इसके बाद एक्साइटमेंट बढ़ता जाता है, जब वह कहते हैं, “मैंने उसके बारे में सुना है… वर्दी पहने या नहीं, उसका एक रवैया है.” और फिर आता है वह पल जिसने फैंस को झकझोर दिया. प्रभास की शांत लेकिन सिहरन पैदा करने वाली आवाज, “मिस्टर सुपरिंटेंडेंट, मुझे बचपन से ही एक बुरी आदत रही है…”
इस आखिरी शब्द के बाद फैंस सोशल मीडिया पर प्रभास के किरदार के बारे में अटकलें लगा रहे हैं कि क्या वह नायक है या कुछ और?
स्पिरिट की स्टार कास्ट
साउंड स्टोरी के अंत में फिल्म की कास्ट भी रिवील हुई. जिसमें प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी, प्रकाश राज, कंचना और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स शामिल हैं. विवेक ओबेरॉय इस फिल्म से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. जबकि प्रकाश राज हाल ही में ‘दे कॉल हिम ओजी’ में नजर आए थे.
‘स्पिरिट’ को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मंदारिन, जापानी और कोरियाई सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह प्रभास की अब तक की सबसे बड़ी पैन-ग्लोबल रिलीज मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: Thamma: आयुष्मान खुराना ने फिल्म की कमर्शियल सफलता पर तोड़ी चुप्पी, बोले- बड़ी मान्यता होती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










