अजय देवगन संग बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार साउथ की ये एक्ट्रेस, 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में करेंगी वापसी
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 May 2023 8:02 AM
साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने 1997 में आई फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में काम किया था. जिसके बाद उन्होंने पिछले 25 साल में एक भी हिंदी फिल्म नहीं की है. अब वो अजय देवगन के साथ काम करने जा रही है.
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा ज्योतिका (Jyotika) एक बार फिर हिंदी फिल्म जगत का रुख करने जा रही हैं. वह अजय देवगन की आने वाली फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है. इसका निर्माण ‘अजय देवगन एफफिल्म’ और ‘पैनोरमा स्टूडियो’ के बैनर तले किया जाएगा. फिल्म में अभिनेता आर. माधवन भी नजर आएंगे.
25 साल बाद हिंदी सिनेमा में करेंगी वापसी
‘काखा काखा’, ‘कुशी’, ‘चंद्रमुखी’ और ‘जय भीम’ जैसी तमिल फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकीं ज्योतिका ने 1997 में आई फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में काम किया था. जिसके बाद उन्होंने पिछले 25 साल में एक भी हिंदी फिल्म नहीं की है. फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म की निर्माण पूर्व प्रक्रिया जारी है और इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू की जाएगी. इसकी शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में कई स्थानों पर की जाएगी.
अजय देवगन की आने वाली फिल्में
ज्योतिका, दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित फिल्म ‘श्री’ में भी राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. वहीं, अजय देवगन के फिल्मों की बात करें तो वो पिछली बार भोला में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कमाया. इसमें अजय के अलावा तब्बू और दीपक डोबरियाल है. दीपक नेगेटिव रोल में दिखे और उन्होंने खूब वाहवाही लूटी. सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने से अधिक समय के बाद फिल्म भोला प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. जो लोग इसे देखना चाहते हैं, उन्हें 399 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, बाद में वह फिल्म को अच्छे से देख सकते हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










