Son Of Sardaar 2 Final Collection: अजय देवगन-मृणाल की 'सन ऑफ सरदार 2' फ्लॉप या हिट? 150 करोड़ बजट, जानें कितने पर लगाया ब्रेक
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Aug 2025 1:30 PM
सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Son Of Sardaar 2 Final Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. 150 करोड़ के बजट में मूवी ने सिर्फ 45.94 करोड़ की कमाई की और डिजास्टर साबित हुई. आइए बताते हैं इसका पूरा रिपोर्ट.
Son Of Sardaar 2 Final Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया. फिल्म की टक्कर धड़क 2 से हुई, लेकिन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल रहा. ना तो अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को जोड़ पाई और ना ही धड़क 2 कुछ कमाल दिखा सकी.
अब सन ऑफ सरदार 2 की कमाई पर ब्रेक लग चूका है और इसके फाइनल कलेक्शन सामने आ गए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.
सन ऑफ सरदार 2 फाइनल कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन मात्र ₹7.25 करोड़ का बिजनेस किया और दूसरे दिन ₹7.5 करोड़ तक ही पहुंच पाई. तीसरे दिन हल्का इजाफा हुआ, लेकिन इसके बाद कलेक्शन लगातार गिरता चला गया. वहीं, जब वॉर 2 और रजनीकांत की कुली जैसी मेगा फिल्मों की एंट्री हुई, तब सन ऑफ सरदार 2 की बची-कुची कमाई पर भी ब्रेक लग गया. और डे वाइज कलेक्शन कुछ इस प्रकार रहे:
- Son of Sardaar 2 Collection Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 5- 2.76 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 6- 1.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 7- 1.42 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 8- 1.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 9- 4 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 10- 3.75 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 11- 1.1 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 12- 1.28 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 13- 0.78 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 14- 0.1 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 15- 0.25 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 16- 0.2 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 17- 0.2 करोड़
- Son of Sardaar 2 Collection Day 18- 0.4 करोड़
नेट कलेक्शन- 45.94 करोड़
सन ऑफ सरदार 2 फ्लॉप या हिट?
आंकड़ों से जाहिर है कि सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई. फिल्म का बजट (150 करोड़) भारी था लेकिन कमाई अपने लागत का आधा भी नहीं निकाल सकी. अजय देवगन के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस करियर की बड़ी असफलताओं में से एक बन गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










