Son of Sardaar 2: चंकी पांडे ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ से शेयर की ‘की BTS फोटोज, लिखा- खूब हंसी-मजाक किया
Chunky Panday Shares BTS Photos of Son Of Sardaar 2
Son of Sardaar 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और चंकी पांडे ने फिल्म के सेट से BTS फोटोज शेयर की हैं, जिसमें स्कॉटलैंड में हुई शूटिंग और स्टारकास्ट की मस्ती भरी झलकियां फैंस को देखने को मिल रही है.
Son of Sardaar 2: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड ‘सन ऑफ सरदार 2’ आज 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे कई सितारे शामिल हैं. अब फिल्म की रिलीज वाले दिन चंकी पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट की कुछ BTS तस्वीरें साझा की हैं. इसमें वह कुछ स्टार कास्ट के साथ स्कॉटलैंड में सरदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.
चंकी पांडे का सरदारों के साथ मजेदार पोस्ट
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ चंकी ने लिखा, “स्कॉटलैंड और मेरे सभी सरदारों ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग के दौरान खूब हंसी-मजाक किया. मुझे यकीन है कि इसे देखते समय आप भी ऐसा ही महसूस करेंगे.”
स्टार्स से लेकर फैंस तक के रिएक्शन
चंकी की पोस्ट पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लग गई. सैयारा फेम एक्टर अहान पांडे की मां डीन पांडे ने कमेंट किया, “शुभकामनाएं चंकी!” वहीं फैंस भी कमेंट बॉक्स में फिल्म के लिए अपना उत्साह दिखा रहे हैं.
वहीं, एक यूजर ने लिखा, “सन ऑफ सरदार 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं.” जबकि, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सर, मैं हरियाणा से प्यारा सिंह – पेशेवर बॉडीगार्ड हूं.”
फिल्म की स्टारकास्ट और डिटेल्स
‘सन ऑफ सरदार 2’ 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है. इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और इसमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने प्रोड्यूस किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










