Son of Sardaar 2 Cast Educational qualifications: कितने पढ़े-लिखे हैं सन ऑफ सरदार 2 के स्टार्स, डिग्री जानकर रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2 का 28वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Son of Sardaar 2 Cast Educational qualifications: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार कुछ ही घंटों में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब की एक्साइटमेंट देखी जा रही है. आइये जानते हैं मूवी के स्टारकास्ट कितने पढ़े-लिखे हैं.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Cast Educational qualifications: साल 2012 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कॉमेडी ड्रामा में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा जैसे कलाकारों की टोली है. आइये जानते हैं ये स्टार्स आखिरकार कितने पढ़े-लिखे हैं.

अजय देवगन

अजय देवगन इंडस्ट्री के सिंघम है. वह सफल अभिनेता, फिल्म निर्देशक और निर्माता है. उनका जन्म अमृतसर में हुआ था और उन्होंने सिल्वर बीच हाई स्कूल से अपनी एजुकेशन पूरी की. बाद में उच्च शिक्षा के लिए मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया. सिंघम 2 स्टार का फिल्मी बैकग्राउंड से नाता है, क्योंकि उनके पिता वीरू देवगन अपने समय के एक प्रसिद्ध स्टंटमैन थे, जबकि उनकी मां वीना देवगन एक सफल निर्माता थी.

मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर बॉलीवुड के अलावा तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम करती हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, जलगांव से की. बाद में वसंत विहार हाई स्कूल में एडमिशन लिया. एक्ट्रेस ने केसी कॉलेज में मास मीडिया की डिग्री भी ली है.

रवि किशन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने बांद्रा पश्चिम स्थित रिजवी कॉलेज से बारहवीं तक पढ़ाई की. इसके बाद, 17 साल की उम्र में, वे मुंबई निकल गए और एक्टिंग की दुनिया में अपना स्ट्रगल शुरू किया.

नीरू बाजवा

नीरू बाजवा ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने एल.ए. मैथेसन सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की, हालांकि बाद में एक्टिंग के लिए बीच में पढ़ाई छोड़ दिया और मुंबई चली आई.

दीपक डोबरियाल

दीपक डोबरियाल ने दिल्ली के बेगमपुर स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 First Review: हिट या फ्लॉप… त्रिप्ति डिमरी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola